बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर के वैशाली नगर में शनिवार रात को अभिनेता बिंदु धारा सिंह ने ‘वीर जी मलाई चाप वाले’ के फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया।
फ्रेंचाइजी संचालक निकुंज खंडेलवाल ने बताया कि ‘वीर जी मलाई चाप वाले’ दिल्ली आधारित प्रमुख सोया चाप व अन्य व्यंजन निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत क्यूएसआर चैन है। उन्होंने बताया कि जयपुर में इस फ्रेंचाइजी का पहला रेस्टोरेंट 1 वर्ष पहले सी-स्कीम में खुला था, जिसको लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस हासिल हुआ। वैशाली नगर में काफी अच्छा फुटफोल होने से यहां पर वीर जी मलाई चाप वाले के फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट खोला गया है। यह रेस्टोरेंट मॉल ऑफ जयपुर से आगे, 6, पर्पल मेलोडिया के पास, गांधी पथ वैशाली नगर में स्थित है।
इस अवसर पर अभिनेता बिंदु धारा सिंह ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि वीर जी मलाई चाप वाले रेस्टोरेंट पर बिना मानवीय हस्तक्षेप के मशीनों से साफ-सफाई का ध्यान में रखते हुए सोया चाप तैयार की जाती है। यहां आम आदमी किफायती कीमत पर भोजन का आनंद ले सकता है। जो लोग मांसाहारी नहीं है उनके लिए सोयाचाप प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

