जयपुर। भीलवाड़ा आधारित Textile क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Sona Selection India Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के लिए अपने Unaudited वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
वित्तीय प्रदर्शन : दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे और आय दोनों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। Standalone Balance Sheet के अनुसार, 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का Net Profit सालाना आधार पर 33.89 प्रतिशत बढ़कर 12.72 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9.50 करोड़ रुपए था। वहीं, पिछली तिमाही (30.06.2026) के 9.65 करोड़ रुपए के मुकाबले तिमाही आधार पर Net Profit में 31.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का Revenue from Operations सालाना आधार पर 16.65 प्रतिशत बढ़कर 155.21 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 133.06 करोड़ रुपए था। वहीं, पिछली तिमाही के 145.75 करोड़ रुपए की तुलना में इसमें 6.49 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। तिमाही के दौरान कंपनी की Total Income भी सालाना आधार पर 16.64 प्रतिशत बढ़कर 155.32 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी के कारण Profit Before Tax (PBT) सालाना आधार पर 6.18 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 12.60 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13.43 करोड़ रुपए था।
छमाही आधार पर भी कंपनी की विकास दर प्रभावशाली रही है। 30 सितंबर, 2026 को समाप्त छह महीनों में कंपनी का Net Profit पिछले वर्ष की समान छमाही के 14.30 करोड़ रुपए के मुकाबले 56.43 प्रतिशत बढ़कर 22.37 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। इसी अवधि में Revenue from Operations 26.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 300.96 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की पहली छमाही में 237.30 करोड़ रुपए था। इसके अलावा, छमाही आधार पर कंपनी का Profit Before Tax भी 32.16 प्रतिशत बढ़कर 26.67 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 20.18 करोड़ रुपए था। इस मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी की Paid-up Equity Share Capital भी बढ़कर 56.83 करोड़ रुपए हो गई है।
कंपनी प्रोफाइल: Sona Selection India Limited राजस्थान के प्रमुख Textile केंद्र भीलवाड़ा (हमीरगढ़) में स्थित एक Integrated Fabric Manufacturing and Processing कंपनी है। इसकी वार्षिक Processing Capacity 82.44 मिलियन मीटर है। फरवरी 2022 में निगमित यह कंपनी 100 प्रतिशत Cotton, Cotton Lycra, Stretch Fabric और Polyester Blends जैसे Value-added Fabrics के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी सितंबर 2026 में अपना सफल IPO पूरा करने के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है।
