बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली पूरी दुनिया विश्व जल दिवस का जश्न मना रही है, इस बीच Vedanta Limited ने 2030 तक शुद्ध जल सकारात्मकता हासिल करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ जल संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है। स्थायी जल प्रबन्धन में नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए कंपनी के कारोबारों: कैयर्न ऑयल एण्ड गैस, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, सेसा गोवा, ब्लैक माउन्टेन माइन्स एवं फैकोर माइन्स ने पहले से जल सकारात्मकता का प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है, यह संसाधनों के जिम्मेदाराना इस्तेमाल की दिशा में वेदांता की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Vedant ताजे पानी पर निर्भरता कम करने और जल संरक्षण को अधिकतम करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। कंपनी ने अपनी बि?नेस युनिट्स में भीतरी जल कीमत निर्धारण को सफलतापूर्वक लागू कर लिया है और पानी के जिम्मेदाराना उपयोग को सुनिश्चित किया है। वित्तीय वर्ष 21 के बाद से वेदांता ने ताज पानी की खपत में 3 फीसदी कटौती की है, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड शून्य-डिस्चार्ज पॉलिसी के साथ इस दिशा में सबसे आगे है, तथा 2025 तक ताजे पानी के उपयोग में 25 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा उदयपुर में कंपनी का 60एमएलडी सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट ओद्यौगिक उपयोग के लिए पानी को उपचारित करता है, जिससे ताजे पानी पर निर्भरता बहुत अधिक कम हो गई है।
संचालन दक्षता के दायरे से आगे बढक़र, वेदांता, हिंदुस्तान जिंक के ड्रिंकिंग वॉटर एंड वॉटर ऑगमेंटेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, यह परियोजना राजस्थान के उन इलाकों में पेयजल उपलब्ध कराती है, जो पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। नीर अमृत एलएलपी के साथ साझेदारी में शुरू की गई इस पहल के तहत पांच जिलों एवं छह स्थानों पर आरओ/एटीएम वॉटर स्टेशन लगाए गए हैं, जो समुदायों को सुरक्षित पेय जल उपलब्ध कराते हैं। इसी क्रम में कैयर्न ऑयल एण्ड गैस के जीवन अमृत प्रोजेक्ट के तहत 124 आरओ प्लांट इंस्टॉल किए गए है, जिनके जरिए वित्तीय वर्ष 2024 में 6.9 मिलियन लीटर सुरक्षित पेय जल की आपूर्ति की गई और 11,429 परिवारों को लाभ हुआ।
जल सरंक्षण की दिशा में वेदांता की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए Vedanta रिसोर्सेज की सीईओ देशनी नायडू ने कहा कि वेदांता में हम इस बात को समझते हैं कि पानी की हर बूंद महत्वपूर्ण है- पानी न सिर्फ हमारे संचालन बल्कि समुदायों के संरक्षण के लिए भी मायने रखता है। 2030 तक शुद्ध जल सकारात्मकता हासिल करने की हमारी प्रतिबद्धता संसाधनों के जिम्मेदाराना प्रबन्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है। आधुनिक संरक्षण तकनीकों के उपयोग, ताजे पानी के इस्तेमाल के अनुकूलन तथा समुदाय-उन्मुख प्रयासों के माध्यम से हम न सिर्फ अपने जल फुटप्रिन्ट में कमी ला रहे हैं बल्कि समाज पर सकारात्मक प्रभाव भी उत्पन्न कर रहे हैं। स्थायित्व यानि सस्टेनेबिलिटी हमारे कारोबार का अभिन्न हिस्सा है और आने वाले समय में भी हम ईएसजी उत्कृष्टता में नए बेंचमार्क स्थापित करते रहेंगे क्योंकि हम सभी के लिए जल-सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।’’

