Monday, July 13, 2026 |
Home Health and Lifestyleमोटापा और Diabetes के खिलाफ बड़ी पहल: Lilly ने Mounjaro लॉन्च किया

मोटापा और Diabetes के खिलाफ बड़ी पहल: Lilly ने Mounjaro लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  ELI Liily एंड कंपनी (इंडिया) ने आज सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCCO) से मार्केटिंग करने की अनुमति मिलने के बाद सिंगल-डोज़ शीशी (वायल) के रूप में मौंजारो0 को पेश किया है। यह मोटापे, अधिक वजन और टाइप 2 मधुमेह के इलाज के लिए अपनी तरह की पहली दवा है, जो जीआईपी (ग्लूकोज-निर्भर इंसुलिन उत्प्रेरक पॉलीपेप्टाइड) और जीएलपी-1 (ग्लूकागन-समरूप पेप्टाइड-1) हार्मोन रिसेप्टर्स दोनों को सक्रिय करती है।
Mounjaro को कम कैलोरी वाली डाइट और बढ़ी हुई शारीरिक गतिविधि के साथ, मोटापा और टाइप 2 मधुमेह के उपचार में सहायक के रूप में अनुमोदित किया गया है। यह उन वयस्कों के लिए है जिनका प्रारंभिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 30 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर या उससे अधिक (मोटापा) अथवा 27 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर या उससे अधिक (अधिक वजन) है और जिन्हें कम से कम एक वजन-संबंधी स्वास्थ्य समस्या है। इसके अतिरिक्त, यह टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित वयस्कों के लिए आहार और व्यायाम के साथ रक्त शर्करा (ग्लाइसेमिक) नियंत्रण में सुधार के लिए भी उपयुक्त है।
Liily India के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक विंसलो टकर ने कहा कि भारत में मोटापा और टाइप 2 मधुमेह तेजी से बढ़ रही समस्याएँ हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। लिली सरकार और उद्योग जगत के साथ मिलकर इन बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इनके बेहतर इलाज के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य भारत में इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों का जीवन बेहतर बनाना है। इसी दिशा में, हम अत्याधुनिक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं और मौंजारो0 की पेशकश हमारी इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हमें विश्वास है कि यह दवा भारत को स्वस्थ बनाने में योगदान देगी और हमारे मिशन को आगे बढ़ाएगी। टिरज़ेपेटाइड का मूल्यांकन दो विस्तृत वैश्विक नैदानिक परीक्षण कार्यक्रमों में किया गया -सरमाउंट-1, जो पुरानी वजन प्रबंधन चिकित्सा से जुड़ा था, और सरपास, जो टाइप 2 मधुमेह के उपचार पर केंद्रित था।
सरमाउंट-1 परीक्षण में 2,539 वयस्कों (जिन्हें मोटापा या अतिरिक्त वजन था और वजन-संबंधी स्वास्थ्य समस्याएँ थीं, लेकिन मधुमेह नहीं था) पर अध्ययन किया गया। इसमें देखा गया कि आहार और व्यायाम के साथ Mounjaro लेने वाले प्रतिभागियों का वजन 72 सप्ताह में प्लेसबो की तुलना में काफी अधिक घटा। अधिकतम खुराक (15 मिलीग्राम) लेने वालों का औसतन 21.8 किलोग्राम वजन कम हुआ, जबकि न्यूनतम खुराक (5 मिलीग्राम) लेने वालों का वजन औसतन 15.4 किलोग्राम घटा (प्लेसबो पर 3.2 किग्रा की तुलना में)।1,2 इसके अलावा, मौंजारो0 की उच्चतम खुराक लेने वाले हर तीन में से एक प्रतिभागी ने शरीर के कुल वजन का 25 प्रतिशत यानी 26.3 किलोग्राम से अधिक वजन घटाया, जबकि प्लेसबो लेने वालों में यह प्रतिशत मात्र 1.5 प्रतिशत रही। ये आंकड़े ऐसे डेटा के अनुसार हैं, जो टाइप 1 त्रुटि के लिये नियंत्रित नहीं किया गया है।ख ² संक्षेप में, स्क्ररूह्रहृञ्ज-1 अध्ययन में मौंजारों0 ने वजन को 21.8 किलोग्राम तक प्रभावी रूप से कम किया। सरपास प्रोग्राम के तीसरे चरण में, मौंजारो0 की 5, 10 और 15 मिलीग्राम की खुराक का मूल्यांकन किया गया।

 



You may also like

Leave a Comment