Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldVasa Dentistry Limited ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 46.8 फीसदी वृद्धि के साथ हासिल किया 113.14 करोड़ रुपए का राजस्व, कर पश्चात शुद्ध लाभ में 39.65 फीसदी बढ़ोतरी

Vasa Dentistry Limited ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 46.8 फीसदी वृद्धि के साथ हासिल किया 113.14 करोड़ रुपए का राजस्व, कर पश्चात शुद्ध लाभ में 39.65 फीसदी बढ़ोतरी

by Business Remedies
0 comments
dentalkart

नई दिल्ली। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते Dental E-commerce Platform Vasa Denticity Ltd ने 30 सितंबर, 2024, समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। ये परिणाम वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही की तुलना में प्रमुख वित्तीय मैट्रिक्स में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाते हैं।

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के एकल वित्तीय परिणामों के मुख्य बिंदु:
:● परिचालन से राजस्व: वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में दर्ज राजस्व 77.07 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 46.8 फीसदी अधिक 113.14 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
● ईबिटा: वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में दर्ज ईबिटा 8.13 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 51.29 फीसदी अधिक 12.3 करोड़ करोड़ रुपये दर्ज किया गया। ईबिटा मार्जिन भी 10.55 फीसदी की तुलना में 10.88 फीसदी दर्ज किया गया।
● कर पश्चात लाभ (पीएटी): वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में दर्ज कर पश्चात लाभ 6.28 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 39.65 फीसदी अधिक 8.77 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 7.75 फीसदी रहा।
● बेसिक ईपीएस:वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में बेसिक ईपीएस 5.48 रुपये रहा जो कि वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 4.19 था।
मुख्य परिचालन बिंदु:
● कुल ऑर्डर वॉल्यूम: 2.61 लाख ऑर्डर तक पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 2.02 लाख से 29 फीसदी अधिक है
● मासिक औसत उपयोगकर्ता (एमएयू): 335,000 तक बढ़ गया, जो कि पिछले वर्ष की पहली छमाही में 227,000 से 48 फीसदी अधिक है।
● औसत ऑर्डर मूल्य (एओवी): वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 3804 रुपये से बढ़कर 4269 रुपये हो गया, जो ग्राहक जुड़ाव और खर्च में वृद्धि का संकेत देता है।

Dr. Vikas Agarwal

Dr. Vikas Agarwal

प्रबंधन टिप्पणी: कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, वासा डेंटिसिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा: “वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में, हमारा राजस्व बढ़कर 113.14 करोड़ रुपए रहा जो कि, वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही से 46.8 फीसदी की वृद्धि है, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ 39.65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस अवधि के लिए हमारा कुल ऑर्डर वॉल्यूम 2.61 लाख था, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही की तुलना में 29 फीसदी की वृद्धि है, जो हमारे उत्पादों की बढ़ती मांग और प्रभावी ढंग से विस्तार करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। भारत में दंत चिकित्सा देखभाल बाजार बढ़ती डिजिटल अपनाने और जागरूकता के साथ विकसित हो रहा है। इस अवधि में, हमने स्माइलवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को भी एकीकृत किया,जो हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो और विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ा रहा है।”



You may also like

Leave a Comment