Monday, August 10, 2026 |
Home Corporate WorldFarah Khan के साथ Tuco Kids ने लांच किया कैंपेन ‘बच्चों के लिए उनकी उम्र के मुताबिक स्किनकेयर’

Farah Khan के साथ Tuco Kids ने लांच किया कैंपेन ‘बच्चों के लिए उनकी उम्र के मुताबिक स्किनकेयर’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/New Delhi। पर्सनल केयर ब्रांड Tuco Kids ने Farah Khan के साथ कैंपेन ‘बच्चों के लिए उनकी उम्र के मुताबिक स्किनकेयर’ लांच किया है। क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? Tuco Kids के लिए Farah Khan के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम इस्तेमाल के लिए Adult Skincare Products क्यों देते हैं? Tuco Kids द्वारा लॉन्च किया गया ‘‘क्या आप अपने बच्चों को…?’’ कैंपेन बच्चों के लिए उनकी उम्र के मुताबिक Skincare पर जोर देता है।

पर्सनल केयर ब्रांड Tuco Kids, जो 3 साल से 13 साल के बच्चों के लिए शुरू किया गया है, ने अपना लेटेस्ट कैंपेन जारी किया। इस कैंपेन में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर Farah Khan एक महत्वपूर्ण चर्चा छेड़ रही हैं और माता-पिता की एक लापरवाह आदत पर सवाल खड़ा कर रही हैं कि वो अपने बच्चों को इस्तेमाल के लिए Adult Skincare Products क्यों देते हैं। यह सवाल Tuco Kids का नया साहसी कैंपेन ‘‘क्या आप अपने बच्चों को…?’’ उठा रहा है। इसमें कई फिल्में हैं, जो उकसाने वाले दृश्यों के माध्यम से माता-पिता की एक आम आदत को चुनौती देती हैं कि वो अपने बच्चों को इस्तेमाल के लिए Adult Skincare Products क्यों देते हैं।

Farah Khan स्क्रीन पर अपने बेबाक अंदाज में तीन बच्चों की माँ के रूप में दिखाई देती हैं, जिससे फिल्म में प्रामाणिकता आ जाती है। दर्शकों से सवाल पूछा जाता है कि क्या वो अपने बच्चों को हाथ में Beer की बोतल लेने देंगे, Car चलाने देंगे, या फिर शादी करने देंगे; इनमें से हर सवाल का जवाब ‘ना’ में मिलता है, फिर कैंपेन की केंद्रीय थीम चलती है, ‘‘तो एक सेकंड… इसके लिए आंसर है, No। तो फिर Adult Skincare? वो कैसे हाँ हो गया?’’

कहानी को आगे बढ़ाते हुए Farah Khan असली जीवन में अपने मशहूर Cook Dilip से बात करती हैं, जिनके मासूम सवाल फिल्म को मुद्दे की ओर ले जाते हैं और इसे Humor के साथ रोजमर्रा के जीवन से भी जोड़ देते हैं। एक खास यादगार Behind-The-Scenes पल में, जो माता-पिता को बहुत पसंद आया, Farah Khan यह चिल्लाते हुए अपने Manager का चप्पल लेकर पीछा करती हैं: “अरे यार… यह ब्रांड मेरे बच्चे जब छोटे थे तब लाना चाहिए था। तीन-तीन बच्चों का अब Teen Age खत्म होने आया है, और तू अब यह ब्रांड ला रहा है।”

उनका यह गुस्सा वैसा ही है, जो हजारों भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए उम्र के हिसाब से Skincare Options की कमी को लेकर महसूस करते हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, फिल्म का मुख्य संदेश सामने आता है कि बच्चों की Skin ज्यादा नाजुक होती है और धूप, पसीने, प्रदूषण एवं Outdoor Play के लगातार Exposure से उनकी रक्षा करने के लिए उन्हें कोमल Formulation की जरूरत होती है। इस कैंपेन में Tuco Kids की पूरी Product Range दिखाई गई है, जिसमें Dull Skin Kit और Tangled Hair Kit शामिल हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स में रीठा, आंवला, हल्दी और केसर जैसे भरोसेमंद तत्वों का उपयोग किया गया है, तथा ये सभी प्रोडक्ट Dermatologist एवं Pediatrician द्वारा प्रमाणित हैं।

इस कैंपेन के बारे में Tuco Kids के Co-Founder Aishwarya Murali और Chanakya Gupta ने कहा, “इस कैंपेन के लिए Farah Khan की प्रामाणिकता की जरूरत थी। इसमें वो कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ रही हैं, बल्कि एक माँ के रूप में स्वाभाविक प्रतिक्रिया दे रही हैं, जो चाहती थीं कि उनके बच्चों के लिए बेहतर ऑप्शन उपलब्ध होने चाहिए थे। उनका यह गुस्सा, ‘यह पहले क्यों नहीं मौजूद था’ वाली फीलिंग, हर उस माता-पिता की फीलिंग है, जो उन्हें Tuco Kids के बारे में पता चलने पर महसूस होगी। यह कैंपेन इस बारे में एक स्पष्ट बातचीत शुरू करने के बारे में है कि हम अपने बच्चों की Skin पर क्या लगा रहे हैं।” इस कैंपेन को हाई-विजिबिलिटी Content और Creators के सहयोग के साथ Social और Influencer Platform पर 360-Degree Digital Amplification द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा।

Tuco Kids की शुरुआत साल 2023 में की गई थी, जिसका उपयोग आज India में पाँच लाख से अधिक परिवार करते हैं। पिछले साल कंपनी ने 10 गुना वृद्धि हासिल की। RTP Global, Fireside Ventures, Whiteboard Capital और MG Investments के सहयोग से यह ब्रांड Skincare, Hair Care, Body Care, Sunscreen, Mosquito Repellent, Kids Makeup, Deodorant और Curated Gift Pack पेश करता है। इन सभी प्रोडक्ट्स को प्राकृतिक और India की प्राचीन सामग्रियों से In-House बनाया गया है, तथा इन्हें Dermatologist और Pediatrician ने Certified किया है। ये प्रोडक्ट 100 फीसदी Landfill और Ocean-Reclaimed Plastic Pack में उपलब्ध हैं।



You may also like

Leave a Comment