बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई देश की अग्रणी Mutual Fund संस्था Trust Mutual Fund ने एक नए मल्टीकैप फंड की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत बड़े, मझोले और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश किया जाएगा। यह एक ओपन-एंडेड योजना है और इसमें निवेश करने के लिए 14 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। पूंजी बाजार में विविधता और अनुशासनात्मक दृष्टिकोण से निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह ट्रस्ट मल्टीकैप फंड एक वरदान साबित होगा। यह योजना लंबी अवधि के निवेश और संतुलित जोखिम-रिटर्न पर आधारित है। इस योजना में प्राप्त धनराशि में से 25 प्रतिशत हिस्सा बड़े, मझोले और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश किया जाएगा। जबकि 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक राशि उन कंपनियों में लगाई जाएगी जो विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। निवेश से पहले गहन शोध किया जाएगा व मुख्य रूप से निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडेक्स में शामिल शेयरों का चयन किया जायेगा।
Trust Mutual Fund के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बागला ने बताया कि योजना का फोकस तेज़ी से बढ़ रही और सक्रिय कंपनियों, साथ ही अल्फा जनरेट करने वाली कंपनियों में निवेश पर होगा। फंड मैनेजर आकाश मंघानी ने कहा कि पूंजी बाजार में निवेश से बेहतर रिटर्न पाने के लिए धैर्य और अनुशासन बेहद ज़रूरी है, और इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए हम अपनी योजनाओं पर काम करते हैं।

