Thursday, February 26, 2026 |
Home » Trump का फिर से नया Tariff War कारोबारियों में मचा हडक़ंप, Solar से जुड़े Stocks में आई गिरावट

Trump का फिर से नया Tariff War कारोबारियों में मचा हडक़ंप, Solar से जुड़े Stocks में आई गिरावट

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। America ने Subsidy के आरोपों के बीच भारत से आयातित Solar Panel पर 126 प्रतिशत का प्रारंभिक शुल्क लगाकर कारोबारियों में हडक़ंप मचा दिया है। Tariff के बाद Solar से जुड़े Stocks में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। American Commerce Department का कहना है कि भारत अपने Manufacturers को गलत तरीके से Subsidy दे रहा है, जिससे American घरेलू कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाएगा।

भारत के अलावा Laos और Indonesia पर भी 81 फीसदी से 143 फीसदी तक की Levy लगाई गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह फैसला लिया गया है। जांच पर अंतिम फैसला 6 जुलाई को आएगा। यानी Subsidy की बात साबित हो जाती है, तो यह Tax स्थायी हो जाएगा। American Commerce Department का कहना है कि भारत सरकार द्वारा Manufacturers को दी जा रही Subsidy ने American बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा की है।

उपभोक्ताओं के लिए बढ़ सकते हैं खर्च

इन आयात शुल्कों का उद्देश्य American Solar Panel Manufacturers की रक्षा करना है। हालांकि, यह कदम Industry में अस्थिरता भी पैदा कर सकता है और Solar Panel उत्पादकों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए भी लागत बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यह शुल्क American President Trump की उन नीतियों से अलग हैं, जिनमें उन्होंने Global स्तर पर बड़े Tariff लगाए थे।

Supreme Court ने हाल ही में उन Global Tariff को रद्द कर दिया था। इसके बाद President ने नए 10 प्रतिशत Tariff लागू किए थे और उनकी चेतावनी थी कि इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

Solar Stocks लुढक़े

इस फैसले से Solar उत्पादों से जुड़े Shares में बिकवाली देखी जा रही है। अब तक के कारोबार में Waaree Energies का Share 15 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई है। फिलहाल यह हल्की Recovery के साथ 10.83 प्रतिशत गिरकर 2,697 रुपए पर था। Premier Energies के Share में बड़ी कमजोरी देखी जा रही है। फिलहाल यह 6.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 728.95 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में Share ने करीब 14 प्रतिशत की गिरावट दिखाई है। इसके अलावा Vikram Solar में भी दबाव देखा जा रहा है।

दस फीसदी Global Tariff से अलग है यह Duty

यह Tax उन 10 फीसदी Global Tariff से अलग है, जिसकी घोषणा Trump ने हाल ही में की थी। American Supreme Court ने पिछले हफ्ते Trump के पुराने Tariff Plan को रद्द कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नए सिरे से Tariff लगाए थे। अब इस नए फैसले ने Industry की चिंता बढ़ा दी है।

भारत और अन्य देशों का Solar Panel निर्यात

भारत, Indonesia और Laos America में Solar Panel के 57 प्रतिशत आयात का हिस्सा रखते हैं। वर्ष 2024 में भारत से America में Solar Panel का निर्यात 79.26 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो 2022 के मुकाबले नौ गुना अधिक है। पिछले वर्षों में American Tariff के कारण कई Developers ने इन देशों से Panel मंगवाना शुरू कर दिया था।



You may also like

Leave a Comment