Friday, August 14, 2026 |
Home Metro City Specialभवानी नगर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

भवानी नगर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

जयपुर| न्यू इंडिया ट्रस्ट के नया और विकसित भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड 09 के मुरलीपुरा स्थित भवानी नगर कॉलोनी में वृक्षारोपण अभियान की शुरुवात की गई | भवानी नगर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में 51 वृक्ष लगाकर पर्यावरण हितेषी नवल जी गुप्ता द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया | इस अवसर पर नविभा प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे | इस अभियान में छायादार और फलदार वृक्षों को निवासियो की आवश्यकता अनुसार अलग-अलग स्थानों पर रोपित किया गया |
उल्लेखनीय है वार्ड 09 के भवानी नगर को नया और विकसित भारत अभियान के अंतर्गत आदर्श कॉलोनी बनाने हेतु चयनित किया गया है,इस कॉलोनी की नविभा विकास समिति ने अपने प्रमुख सदस्यों को स्वछता,ट्रैफिक नियमों की अनुपालना एवं पर्यावरण सरक्षण जैसे कार्यों के लिए शपथ दिलाई है| संस्था अध्यक्ष विक्रम सिंह रामपुरा ने इस कार्य से जुड़ने के लिए सभी कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया |



You may also like

Leave a Comment