Thursday, August 13, 2026 |
Home Metro City Specialउद्योगों के लिए नवाचार करने की आज महत्ती आवश्यकता: राज्यमंत्री विश्नोई

उद्योगों के लिए नवाचार करने की आज महत्ती आवश्यकता: राज्यमंत्री विश्नोई

by Business Remedies
0 comments
  • इंडिया एमएसएमई वीक इवेंट का हुआ आयोजन
  • उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों और व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने की चर्चा

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। उद्योगों के लिए नवाचार करने की आज महत्ती आवश्यकता है। अगर उद्यमियों को कोई समस्या आती है, तो मेरे द्वार उनके लिए हर तरह से खुले हुए हैं, मैं उन्हें दूर करने का भरसक प्रयास करूंगा। उद्यमियों को विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़े इसके लिए मैं एकल विण्डो का समर्थन करता हूं। यह विचार जयपुर स्थित होटल रेडिसन में बिजनेस रैंकर्स और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से आयोजित इंडिया एमएसएमई वीक इवेंट में उद्योग और वाणिज्य विभाग के राज्य मंत्री कृष्णकुमार विश्नोई ने व्यक्त किए।

उन्होंने इवेंट में आए नए एंटरप्रैन्योर्स से कहा कि आप नए-नए स्टार्टअप शुरू करें हम आपका पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। इवेंट में हुए सेशन में उद्योग विभाग के कई अधिकारियों, व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने क्लस्टरों के माध्यम से एमएसएमई विकास को मजबूत कैसे किया जाए? तथा ओडीओपी उत्पाद पर चर्चा की। इसके अलावा विभिन्न पैनल डिस्कशन में एमएसएमई के विकास, भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान और नेशन स्टॉक एक्सचेंज के बारे जानकारी प्रदान की गई। इवेंट में उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों ने एमएसएमई का समर्थन करने के लिए कई योजनाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी भी प्रदान की। बिजनेस रैंकर्स के एडिटर मूलचंद चाहर ने बताया कि यह आयोजन इंडिया एमएसएमई वीक के दूसरे संस्करण का राजस्थान के उद्योगपतियों, निर्यातकों और उद्यमियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए किया गया था। वहीं राज्य सरकार और उद्योग विभाग ने राज्य में व्यवसायिक वृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी अटूट समर्थन ने कई योजनाओं के माध्यम से औद्योगिकीकरण को मजबूती प्रदान की है, जिससे व्यवसायियों और व्यापक समुदाय को काफी लाभ हुआ है। विभिन्न सत्रों में एमएसएमई को बढ़ाना-विकास और विस्तार के लिए रणनीतियां, एमएसएमई के लिए वित्तपोषण विकल्प और समर्थन, एमएसएमई के लिए डिजिटल परिवर्तन पर चर्चा की गई। इवेंट में मुख्य आयकर आयुक्त रोली अग्रवाल, वित्त विभाग के सचिव डॉ.कृष्णकांत पाठक, आईएएस नवीन जैन, सिडबी के प्रबंध निदेशक अशोक पांडेय, उद्योग विभाग के अस्सिटेंट कमिश्नर, एसी सी.बी. नवल, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक संदीप जैन, इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार शर्मा, आर.के. सेठिया, टैली के सहायक जीएम बलवंत सिंह चौहान, दिनेश और मोहित टेलर ने सेशन में रियल एस्टेट, नए उद्योग लगाने तथा बजट के बारे में चर्चा की। इवेंट के समापन पर बिजनेस से जुड़े कई लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

बिजनेस रेमेडीज के न्यूज एडिटर कुंजेश कुमार पतसारिया और मार्केटिंग हैड विकास जैन को सम्मानित करते बिजनेस रैंकर्स के एडिटर मूलचंद चाहर।

बिजनेस रेमेडीज के न्यूज एडिटर कुंजेश कुमार पतसारिया और मार्केटिंग हैड विकास जैन को सम्मानित करते बिजनेस रैंकर्स के एडिटर मूलचंद चाहर।

जयपुर में इंडिया एमएसएमई वीक इवेंट के दौरान अवॉर्ड से सम्मानित बिजनेस से जुड़े लोग।



You may also like

Leave a Comment