Thursday, October 1, 2026 |
Home Metro City Special रजत इंटरनेशनल स्कूल हाथोज अंडर 17 बॉयज वर्ग में विजेता एवं अंडर-14 बॉयज वर्ग में उपविजेता रही

 रजत इंटरनेशनल स्कूल हाथोज अंडर 17 बॉयज वर्ग में विजेता एवं अंडर-14 बॉयज वर्ग में उपविजेता रही

by Business Remedies
0 comments

जयपुर । जयपुर में आयोजित 70 वीं जिला स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में रजत इंटरनेशनल स्कूल अंडर-17 बॉयज वर्ग में क्वार्टर फाइनल में किरण बाल भारती स्कूल गोविन्दपुरा को 49 पॉइंट से एकतरफा हराया फिर फाइनल मुकाबला रजत इंटरनेशनल स्कूल VIS किरण स्कूल सबरामपुरा के मध्य खेला गया जिसमें रजत इंटरनेशनल स्कूल 5 पॉइंट से विजेता रही । खिलाड़ी रोहित चौधरी, विशाल नैन, भगवान सहाय, हिमांशु चौधरी, दिव्यांशु चौधरी, पृथ्वीराज, नीतेश चौधरी, मोहम्मद रियाज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा अंडर-14 बॉयज वर्ग में फाइनल मुकाबला रजत इंटरनेशनल स्कूल VIS गुर्जर कन्या गायत्री सी. सै. स्कूल दुदु के मध्य खेला गया जिसमें कांटेदार मुकाबला हुआ और रजत इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रही। खिलाड़ी अमित चौधरी, अभिषेक, अभिनव नैन, रितेश बुरी लक्की राज कुमावत, प्रीत सैनी, मितांश वर्मा, युवराज सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।



You may also like

Leave a Comment