जयपुर। मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विस्तार हुआ। देश के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता प्रकाश झा ने अस्पताल की अत्याधुनिक TKR (टोटल नी रिप्लेसमेंट) यूनिट और NICU (नियोनेटल इंसेंटिव केयर यूनिट) का विधिवत शुभारंभ किया।
इस नए इंफ्रास्ट्रक्चर के शुरू होने से मानसरोवर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को घुटने के प्रत्यारोपण और नवजात शिशुओं की क्रिटिकल केयर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
अत्याधुनिक TKR यूनिट: उन्नत तकनीक और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर से लैस यह यूनिट घुटने के दर्द और ऑर्थोपेडिक समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को सुरक्षित व सटीक सर्जिकल इलाज प्रदान करेगी।
सज्जित NICU यूनिट: नवजात शिशुओं (Newborns) और प्री-मैच्योर बच्चों को 24×7 क्रिटिकल केयर देने के लिए आधुनिक वेंटिलेटर, वार्मर और एडवांस मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं।
उद्घाटन के दौरान फिल्म निर्देशक प्रकाश ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की और कहा कि आमजन तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के लिए अत्यंत सराहनीय कदम है।
डॉ. जी. एल. शर्मा, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट और चेयरमैन – प्रियंका हॉस्पिटल ने इस अवसर पर आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि प्रियंका हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

