Friday, October 2, 2026 |
Home Exclusiveसौर ऊर्जा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में कामयाब होती Rawat Solar Energy Company

सौर ऊर्जा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में कामयाब होती Rawat Solar Energy Company

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया

अगर मन में शुरू से business करने का जुनून हो तो उसे अपनी मेहनत के दम पर शुरू किया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है Rawat Solar Energy Company के Director Ramesh Singh Rawat ने। उन्होंने सौर ऊर्जा का इस्तेमाल सबसे पहले Agriculture sector से शुरू किया। उसके बाद वे कंपनी का विस्तार करते रहे। आज कंपनी ने On-grid, Off-grid और Hybrid Solar System लगाने में अपनी पहचान कायम की है। कंपनी ने अपनी चार branches अलग-अलग क्षेत्रों Nasirabad, Kishangarh, Beawar और Pushkar में खोल रखी हैं। कंपनी किफायती, स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा को अधिक से अधिक consumers तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?

मैंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर Electric से ITI की है। उसके बाद बड़े भाई Jeevan Singh Rawat के सहयोग से business से जुड़ गया। शुरू में Agriculture में solar energy का इस्तेमाल किया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली, इसका अनुभव कहां से लिया और किस तरीके की services देते हैं?

बढ़ते बिजली के दामों को लेकर मेरे मन में विचार आया कि क्यों न solar energy से बिजली तैयार की जाए। इसी उद्देश्य को लेकर मैंने solar energy को सबसे पहले Agriculture sector में अपनाया। उसके बाद धीरे-धीरे घरों, commercial establishments और अन्य institutions में solar panels लगाने की services शुरू कर दी।

कंपनी customers को Rooftop Solar System, Solar Panels, Inverters, Battery Backup और solar से जुड़ी अन्य technical services उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा कंपनी Energy Audit, System Maintenance, Panel Installation और Annual Maintenance Contract जैसी services भी देती है। कंपनी customer की बिजली खपत, छत की उपलब्ध जगह और budget के आधार पर Solar System तैयार करने में भी निपुणता रखती है।

कंपनी केवल solar panels बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि consultation से लेकर design, installation और installation के बाद की service तक पूरी process में customer को services प्रदान करती है। कंपनी प्रधानमंत्री PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत eligibility check, government paperwork और subsidy process में भी assistance उपलब्ध करवाती है। यही one-stop solution model इसे केवल equipment बेचने वाले vendors से अलग पहचान देने की कोशिश करता है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा अलग-अलग जरूरतों के लिए विभिन्न capacity के solar panels, batteries और inverters उपलब्ध करवाए जाते हैं। कंपनी का focus quality, affordable solutions और customer service देने पर रहता है।

वर्तमान में competition के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आईं, अगर आईं तो उसका समाधान किस तरह से किया?

हरेक business में competition होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। आनी भी चाहिए, क्योंकि इसी से entrepreneur कुछ सीखता है। हमने अपने business में setup पर पूरा ध्यान दिया। उसे नीचे नहीं आने दिया। Business में काफी issues आए, लेकिन उनका समाधान अपने विवेक और बड़े भाई के support के जरिए करते रहे।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हों तो बताएं?

कई social organisations से जुड़े होने के कारण समय-समय पर गरीबों और आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की मदद करते रहते हैं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?

भविष्य की बात करें तो Rawat Solar Energy का लक्ष्य केवल Pushkar तक सीमित रहने के बजाय अधिक से अधिक घरों, businesses और rural areas तक solar energy पहुंचाना है। कंपनी की आने वाले समय में Electric Bike (EV) के field में आने की planning है।

नए youth को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोत्तर आगे बढ़ा सकें?

मेरा तो यही कहना है कि जो भी business युवा शुरू करें, उसे अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ाते जाएं।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?

सरकार solar energy को लेकर काफी sensitive है और निरंतर business owners के लिए नई-नई schemes ला रही है। आने वाले समय में solar energy के क्षेत्र में अव्वल होंगे।




You may also like

Leave a Comment