हाईस्कूल में अथर्व, धू्रव व सान्या सेजल, इण्टरमीडिएट में सिद्धेश, आर्यमन तथा रिद्धिमा के उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ ही विविध विषयों में 100/100 अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष अभिनंदनीय: आचार्य बालकृष्ण
बिजनेस रेमेडीज/हरिद्वार। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा। इस वर्ष हाईस्कूल में अथर्व ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, धू्रव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सान्या सेजल ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 97.60 अंको के साथ सहज चतुर्थ व 97.40 अंको के साथ अंशुमान व कन्हैया कुमार पंचम स्थान पर रहे। कुल मिलाकर सभी 153 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 86.30 रहा । 21 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 43 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25 रही।

इस वर्ष इण्टरमीडिएट के विज्ञान, मानविकी व वाणिज्य वर्ग में प्राप्तांकों का औसत क्रमश: 83.59, 90.64 व 90.85 रहा जबकि क्रमश: सिद्धेश (99%), आर्यमन (98.6%) तथा रिद्धिमा (98%) ने वर्गवार सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर सभी 97 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 88.38 रहा।
सिद्धेश ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 14 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 32 विदयार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए।
आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ0 ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ सहित प्राचार्या स्वाति मुंशी जी ने उक्तसुअवसर पर विद्यार्थियों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस पावन अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव, उपप्राचार्य तापस कुमार बेरा, समन्वयिका दीपाजी व मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष अमित सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

