बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। ‘डिजिटल परिवर्तन’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और ग्राहक केंद्रित डिजिटल पहलों को शुरू करने के क्रम में, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने “व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से प्रीमियम भुगतान” के लिए ऑनलाइन सुविधा का अनावरण किया।
इस फीचर का शुभारंभ 9 मई, 2025 को सीईओ और एमडी सिद्धार्थ महान्ति के द्वारा सभी प्रबंध निदेशकों एम. जगन्नाथ, तबलेश पांडे, सतपाल भानु और आर. दुरैस्वामी और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। यह विकल्प एलआईसी ग्राहकों को प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन करने का एक और वैकल्पिक विकल्प प्रदान करेगा।
पंजीकृत ग्राहक पोर्टल उपयोगकर्ता भुगतान के लिए देय पॉलिसियों का पता लगाने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8976862090 का उपयोग कर सकते हैं और सीधे व्हाट्सएप बॉट के द्वारा यूपीआई/नेट बैंकिंग/कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। ग्राहक के प्रीमियम के लिए देय पॉलिसियों की पहचान करने से लेकर भुगतान और रसीद बनाने तक का पूरा कार्य व्हाट्सएप बॉट द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सबोंधित करते हुए, भारतीय जीवन बीमा निगम के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ महान्ति ने कहा कि यह विकल्प एलआईसी के ग्राहकों के लिए संचालन के कार्य को आसान बनाएगा और तेजी से बढ़ रहे व्हाट्सएप के माध्यम से कहीं से भी, कभी भी एलआईसी प्रीमियम का भुगतान करने के लिए एक आसान उपकरण होगा। यह विकल्प एलआईसी के ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ सुनिश्चित करते हुए दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा। एलआईसी के ग्राहक पोर्टल पर 2.2 करोड़ से अधिक पंजीकृत पॉलिसीधारक हैं, जिनमें से 3 लाख से अधिक ग्राहक विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन लॉग इन करते हैं।

