Thursday, October 8, 2026 |
Home Corporate WorldShiva Granito के निदेशक मंडल ने 9.40 करोड़ रुपए के fund raising प्रस्ताव और preferential issue को मंजूरी दी

Shiva Granito के निदेशक मंडल ने 9.40 करोड़ रुपए के fund raising प्रस्ताव और preferential issue को मंजूरी दी

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भवन निर्माण सामग्री और natural stones के processing क्षेत्र में कार्यरत उदयपुर आधारित Shiva Granito Export Limited के निदेशक मंडल ने अपनी हालिया बैठक में 9,39,75,000 रुपए के fund raising प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। कंपनी द्वारा Bombay Stock Exchange को दी गई official regulatory filing के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को Managing Director Abhinav Upadhyay के नेतृत्व में आयोजित Board Meeting में preferential basis पर equity shares और warrants जारी करने का निर्णय लिया गया।

इसके तहत non-promoter category के proposed allottees को 10 रुपए के face value वाले 54,50,000 equity shares तथा promoter और non-promoter दोनों categories को 35,000,000 fully convertible warrants allot किए जाएंगे, जिन्हें 10.50 रुपए प्रति share/warrant की premium price पर जारी किया जाएगा। इन प्रस्तावों पर shareholders की final approval लेने के लिए कंपनी ने गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को Extraordinary General Meeting (EGM) बुलाने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि साल 2015 में स्थापित Shiva Granito Export Limited का registered headquarters उदयपुर, राजस्थान में स्थित है। यह कंपनी मुख्य रूप से marble और granite के mining एवं processing के साथ-साथ दुनिया के प्रमुख हिस्सों में इसके export business में संलग्न है।

CE-certified standards वाली यह कंपनी engineered quartz stone slabs, विभिन्न grades के resin और quartz stone powder के manufacturing में भी एक unique position रखती है। Public Limited कंपनी वर्तमान में अपनी expansion plans पर काम कर रही है और preferential issue से मिलने वाली नई capital का उपयोग आगामी operations, infrastructure expansion और financial position को और मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment