Friday, July 10, 2026 |
Home AutomobileTata Power ने 1 लाख घरेलू और 1000 ई-बस चार्जर स्थापित करने की दोहरी उपलब्धि हासिल की

Tata Power ने 1 लाख घरेलू और 1000 ई-बस चार्जर स्थापित करने की दोहरी उपलब्धि हासिल की

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। विश्व ईवी दिवस के अवसर पर, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक और अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग समाधान प्रदाता, टाटा पावर ने घोषणा की कि उसने देश भर में घरेलू ईवी चार्जर स्थापित करने के लिहाज से 1 लाख आंकड़ा पार कर लिया है। ये चार्जर, देश के दूर-दराज के इलाकों में मौजूद हैं और अपने ग्राहकों के लिए अपने घर में आसानी से विश्वसनीय चार्जिंग की सुविधा प्रदान कर ई-मोबिलिटी को अपनाने में मदद कर रहे हैं।
टाटा पावर, देश में ई-मोबिलिटी अपनाने की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रही है और हाल ही में इसने प्रमुख महानगरों में 1100 से अधिक ईवी बस चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की उपलब्धि हासिल की है और इस तरह वहनीय सार्वजनिक परिवहन चार्जिंग नेटवर्क की स्थापना के लिहाज से उल्लेखनीय योगदान कर रही है। टाटा पावर का सार्वजनिक, अर्ध-सार्वजनिक और घरेलू चार्जर के जरिये देश में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो भारत के स्वच्छ परिवहन भविष्य की ओर संक्रमण को बढ़ावा देता है। टाटा पावर 5,600 से अधिक आरएफआईडी एनेबल्ड 5570 से अधिक सार्वजनिक और कैप्टिव चार्ज पॉइंट के बढ़ते नेटवर्क के साथ देश में वहनीय मोबिलिटी को सशक्त बनाने के लिहाज से अग्रणी भूमिका में है। ये चार्ज पॉइंट रणनीतिक रूप से मॉल, होटल, अस्पताल, कार्यालय, आवासीय सोसाइटियों, राजमार्ग जैसी जगहों पर स्थित हैं, जिनकी केंद्रीय निगरानी मुंबई में एक उन्नत नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी) से की जाती है।



You may also like

Leave a Comment