बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। भारत की अग्रणी एयर कंडीशनिंग और कूलिंग समाधान प्रदाता, Voltas Limited ने साल 2024 के लिए अपने विशेष गणपति ऑफर की घोषणा की है। त्योहारी मौसम के करीब आने के मद्देनजर वोल्टास का लक्ष्य है, अपने विभिन्न किस्म के उत्पादों पर विशेष छूट तथा प्रमोशन के साथ उत्सव की खुशियां बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना कि हर कोई इस शुभ घड़ी में आराम और खुशी का अनुभव कर सके।
Voltas इस साल, अपने एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और अन्य पेशकशों की नवीनतम रेंज पर बड़ी छूट दे रही है। ग्राहकों को बेहतर जिंदगी जीने के प्रयास और अपने उत्पादों की नवोन्मेषी रेंज तक पहुंच बढ़ाने के लिए, वोल्टास ने विशेष कैशबैक और आसान शर्तों वाली ईएमआई योजनाओं के साथ कई ऑफर पेश किए हैं। इसके अलावा, घर को बेहतर बनाने के रुझान को बढ़ावा देने के लिए, ब्रांड ने कई फाइनेंस ऑफर की घोषणा की है, जिसमें चुनिंदा डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक और आसान खरीदारी के लिए आसान शर्तों वाला फिक्स्ड ईएमआई शामिल है। ऑफर मूल्य, उत्पाद और मॉडल के आधार पर निर्भर होगा। यह ऑफर 20 सितंबर 2024 तक वैध है।
Voltas Limited के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, प्रदीप बख्शी ने कहा “भारत में, सितम्बर से दिसम्बर की अवधि में गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली और अन्य त्योहार आते हैं, जिससे घरेलू उपकरणों की मांग बढऩे की संभावना होती है। Voltas में, हम इस त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि हम आधुनिक जीवन के लिए नवोन्मेषी समाधान प्रदान करते हुए परंपराओं का जश्न मनाने में विश्वास करते हैं।
हमें इस साल गणेश चतुर्थी पर अपने ग्राहकों को अपने विश्व स्तरीय उत्पादों के साथ अपने घर किफायती कीमत पर सजाने का अवसर प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। ये ऑफर और छूट न केवल हमारे ग्राहकों के जीवन में त्योहारी खुशियां लाएंगे बल्कि उनके खरीदारी के अनुभव को भी सहज बनाएंगे। लोग अपने घर में भगवान गणेश का स्वागत कर रहे हैं, ऐसे में हमें उम्मीद है कि ये ऑफर लोगों को खुशी और सुकून प्रदान करेंगे।” ये ऑफर महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश में सभी अधिकृत वोल्टास चैनल भागीदारों के पास उपलब्ध हैं। ग्राहक इन रोमांचक ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी स्टोर पर जा सकते हैं।
Voltas 30,000 से अधिक ग्राहक टचपॉइंट के व्यापक नेटवर्क और उच्चतम ब्रांड इक्विटी के साथ, भारत के एयर कंडीशनिंग बाजार की अग्रणी कंपनियों में से एक है। बाजार की अग्रणी कंपनी के रूप में, वोल्टास हमेशा कूलिंग स्पेस में उपभोक्ता ऑफर के मामले में सबसे आगे रहा है और इस क्षेत्र में अपने क्षितिज का लगातार विस्तार कर रहा है।

