बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने जयपुर में पहले और राज्य में अपने दूसरे स्टोर के लॉन्च के साथ राजस्थान में अपना विस्तार किया है। शहर के साड़ी पारखियों के लिए पेश किया गया यह स्टोर मालवीय नगर स्थित हॉरिजन टॉवर में 2100 वर्गफीट में फैला है। स्टोर का उद्घाटन तनाएरा के रीटेल हैड अनिरबन बैनर्जी की मौजूदगी में किया गया।
तनाएरा का नया स्टोर आधुनिक डिजाइन एवं क्षेत्रीय सौंदर्य के संयोजन के साथ शहर के खरीददारों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा। स्टोर में ब्राइडल शॉपिंग के लिए विशेष वैडिंग जोन है, जहां भव्य बनारसी और कांजीवरम साडि़य़ां पेश की गई हैं। बनारसी, अपने आकर्षक ब्रोकेड और चमकदार जरी के काम के साथ समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की अभिव्यक्ति करता है, वहीं कांजीवरम वाइब्रेन्ट कलर्स और बोल्ड पैटर्न्स के साथ मनमोहक प्रतीत होता है। पारम्परिक भव्यता और आधुनिकता का संयोजन तनाएरा का नया स्टोर ब्राइडल शॉपिंग का यादगार अनुभव प्रदान करने का वादा करता है।
जयपुर के समृद्ध सौंदर्य का सार तनाएरा का नया स्टोर शहर की परिधानों की कारीगरी का जश्न मनाता है, जहां कुशल कारीगरों की कई पीढिय़ां पारम्परिक कारीगरी के परिधान लाती रहीं हैं। भारतीय बुनाई का कलेक्शन मजमोहक डिजाइन, शानदार बनावट और आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। स्टोर में परिधानों की व्यापक रेंज जैसे शुद्ध सिल्क और कॉटन इकत, कोटा डोरिया, आकर्षक चंदेरी, माहेश्वरी, बनारसी, टसर, जामदानी, कांजीवरम, साउथ सिल्क, संबलपुरी और वीगन कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।
मनमोहक और आकर्षक स्टोर आधुनिक एवं सदाबहार परिधानों का तालमेल लेकर आता है, जहां जयपुर के विवेकपूर्ण उपभोक्ताओं के लिए शुद्ध एवं प्राकृतिक फैब्रिक से बनी हस्तनिर्मित साडिय़ों, ब्लाउज, रैडी-टू-वियर और अनस्टिच्ड कुर्ता सेट की व्यापक रेंज पेश की गई है।
लॉन्च के अवसर पर तनाएरा के रीटेल हैड अनिरबन बैनर्जी ने कहा कि गुलाबी नगरी में अपने नए तनाएरा स्टोर की ओपनिंग करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। स्थानीय टेक्सटाईल उद्योग एवं बुनाई की विभिन्न तकनीकों के लिए विख्यात इस शहर में, हम हस्तनिर्मित बुनाई के व्यापक कलेक्शन के साथ भारत की समृद्ध टेक्सटाईल धरोहर को लाना चाहते हैं।

