नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | नई दिल्ली आधारित Susan Electricals India Limited एल्युमीनियम और तांबा आधारित विद्युत वाइंडिंग तार, कंडक्टर और पावर केबल का निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा Uttar Pradesh के Ghaziabad जिले के Sahibabad स्थित Plot Number 18/31 पर मौजूदा विनिर्माण सुविधा के विस्तार हेतु पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 15 जून 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां
2007 में निगमित, Susan Electricals India Limited विभिन्न विशिष्टताओं, आकारों और विन्यासों में एल्युमीनियम और तांबे आधारित विद्युत वाइंडिंग तार, कंडक्टर और पावर केबल के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Transformer, Motor, Alternator, Coil और अन्य विद्युत उपकरणों में प्रयुक्त वाइंडिंग तार और स्ट्रिप्स के साथ Overhead Power Distribution Network में प्रयुक्त Aluminium Stranded Conductor शामिल हैं। कंपनी कम वोल्टेज (LT) Cable, जैसे PVC और XLPE Insulated Cable (1.1 KV तक), Low Tension Aerial Bunched (LT AB) Cable और उच्च श्रेणी के बिजली वितरण प्रणालियों में उपयोग होने वाले High Tension (HT) Cable सहित बिजली केबलों का भी निर्माण करती है।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 103.59 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.76 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 136.05 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.65 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 269.96 करोड़ रुपए का राजस्व और 18.24 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 6.75 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी
Susan Electricals India Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 15 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 55,42,000 Equity Shares 120 रुपए से 127 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 70 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1000 शेयरों का है और Retail Investors को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Book Running Lead Manager कंपनी Seren Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

