Wednesday, March 11, 2026 |
Home » आज खुलेगा ‘Subam Papers Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Subam Papers Limited’ का IPO

निवेशक 3 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
निवेशक 3 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। तमिलनाडु आधारित ‘Subam Papers Limited’ क्राफ्ट पेपर, पेपर कोन, पेपर ट्यूब, डुप्लेक्स बोर्ड और कोरूगेटेड बॉक्स की अग्रणी निर्माण एवं आपूर्तिकर्ता कंपनी है। कंपनी द्वारा सहायक कंपनी सुबाम पेपर बोर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में पूंजीगत निवेश कर पेपर विनिर्माण इकाई की स्थापना व बिजली उत्पादन संयंत्र की स्थापना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ३ अक्टूबर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: 2004 में स्थापित, तिरुनेलवेली, तमिलनाडु में स्थित सुबम पेपर्स लिमिटेड वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए क्राफ्ट पेपर, पेपर कोन, पेपर ट्यूब, डुप्लेक्स बोर्ड और नालीदार बक्से का एक अग्रणी निर्माता और आपूर्तिकर्ता है। कंपनी पेपर पैकेजिंग की लगातार बढ़ती जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी नवीन ईआरपी-संचालित इन्वेंट्री प्रबंधन के साथ विविध उद्योगों को उत्पाद मुहैया करवाती है। कंपनी की पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग समाधानों में सटीकता और गुणवत्ता के साथ स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 332.59 करोड़ रुपए एवं 26 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 510.62 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 26.79 लाख रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 496.97 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 33.41 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कारोबार वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.77 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 460.46 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 199.04 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 197.41 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 183.40 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.92 गुना दर्ज किया गया है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘Subam Papers Limited’ का IPO BSE SME  प्लेटफार्म पर आज खुलकर 3 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 61,64,800 शेयर 144 रुपए से 152 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 93.70 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment