Friday, July 3, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘Paramount Dye Tech Limited’का IPO

आज खुलेगा ‘Paramount Dye Tech Limited’का IPO

निवेशक 3 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
निवेशक 3 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। लुधियाना आधारित ‘”Paramount Dye Tech Limited”  बी2बी सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करते हुए वेस्ट सिंथेटिक फाइबर को रीसाइक्लिंग करके यार्न का उत्पादन करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा विनिर्माण इकाई की स्थापना, कंपनी द्वारा प्राप्त कुछ ऋण सुविधाओं का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान करने, प्रमोटर से खरीदी गई भूमि के पंजीकरण के खर्च और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ३ अक्टूबर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: जनवरी 2014 में स्थापित, Paramount Dye Tech Limited कपड़ा उद्योग के बी2बी सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करते हुए वेस्ट सिंथेटिक फाइबर को रीसाइक्लिंग करके यार्न का उत्पादन करती है। कंपनी उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करती है, जिसमें सिंथेटिक फाइबर और ऐक्रेलिक, पॉलिएस्टर, नायलॉन, ऊन, हाथ से बुनाई और ऐक्रेलिक मिश्रण यार्न जैसे यार्न शामिल हैं, जो अपनी गुणवत्ता, स्थायित्व और स्थायी उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्तीय परिणाम पार्टनरशिप फर्म पैरामाउंट डाई टेक के हैं जो कि पैरामाउंट डाई टेक लिमिटेड में परिवर्तित हो गई है। वित्त वर्ष 2022 में पार्टनरशिप फर्म पैरामाउंट डाई टेक ने कुल राजस्व 23.67 करोड़ रुपए एवं 15.94 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2023 में 46 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.16 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2024 में 3 जनवरी 2024 तक पार्टनरशिप फर्म Paramount Dye Tech Limited ने 29.55 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.78 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी पैरामाउंट डाई टेक लिमिटेड ने 4 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक 23.67 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कारोबार वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 15.06 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 55.49 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 30.32 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 30.29 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 16.27 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.54 गुना दर्ज किया गया है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘Paramount Dye Tech Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 3 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 24,30,000 शेयर 111 रुपए से 117 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 28.43 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश
सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment