Friday, July 3, 2026 |
Home Main NewsRam Navami पर stock market बंद रहेगा, trading नहीं होगी

Ram Navami पर stock market बंद रहेगा, trading नहीं होगी

by Business Remedies
0 comments
Symbolic image of Indian stock market closed on the occasion of Ram Navami

Mumbai,

Ram Navami के अवसर पर गुरुवार को देश के share बाजार बंद रहेंगे। stock market holiday calendar के अनुसार, Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) में किसी प्रकार की खरीद-बिक्री नहीं होगी। इस दौरान equity segment, equity derivative segment, currency derivative segment के साथ-साथ NDS-RST और tri party repo segment में भी trading पूरी तरह बंद रहेगी। निवेशकों को इस दिन किसी भी प्रकार के लेन-देन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। वहीं Multi Commodity Exchange of India (MCX) ने सुबह के सत्र के लिए अवकाश घोषित किया है। हालांकि, commodities में trading शाम के सत्र में शाम 5 बजे से फिर शुरू होगी। आने वाले दिनों में भी बाजार में छुट्टियां रहेंगी। March 31 को Mahavir Jayanti और April 3 को Good Friday के कारण stock market बंद रहेगा। इस वर्ष July और August महीनों में कोई अवकाश निर्धारित नहीं किया गया है।

stock market update: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

बुधवार को share बाजार लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और global संकेतों का सकारात्मक रहना रहा। निवेशकों का भरोसा उस समय और मजबूत हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Middle East में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी रहने की बात दोहराई। benchmark सूचकांकों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Nifty 1.72 प्रतिशत यानी 392.70 अंकों की बढ़त के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ। वहीं Sensex 1.63 प्रतिशत यानी 1,205 अंकों की तेजी के साथ 75,273.45 पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, आगे के लिए 23,300 से 23,350 का स्तर काफी महत्वपूर्ण बना हुआ है। यदि Nifty इस स्तर के ऊपर बना रहता है तो अल्पकाल में स्थिरता मिल सकती है, जबकि इसके नीचे आने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। ऊपरी स्तर पर 23,500 से 23,600 एक मजबूत अवरोध क्षेत्र बना हुआ है, इसके बाद 23,800 का स्तर आता है। वहीं नीचे की ओर 23,000 का स्तर मजबूत समर्थन दे रहा है और यदि इसमें कमजोरी आती है तो 22,900 अगला समर्थन स्तर हो सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार में आई तेजी का मुख्य कारण geopolitical तनाव में कमी की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ।



You may also like

Leave a Comment