नई दिल्ली। भारतीय कृषि मशीनीकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Sonalika Tractors ने वित्त वर्ष 2026 में फरवरी माह के दौरान अब तक की अपनी सबसे अधिक 12,890 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि कंपनी के किसान-केंद्रित दृष्टिकोण, निरंतर नवाचार और व्यापक बाज़ार पहुंच को दर्शाती है।
कंपनी इस वर्ष भारतीय कृषि मशीनीकरण के क्षेत्र में अपने 30 वर्षों के सफर का जश्न भी मना रही है। तीन दशकों में सोनालीका ने आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टरों के माध्यम से किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और खेती को अधिक किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
देश में बदलते कृषि परिदृश्य के बीच, जहां विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती अधिक उन्नत और लागत प्रभावी बन रही है, वहीं International Tractors Limited के स्वामित्व वाला सोनालीका ब्रांड अपने नवाचार, किसानों के साथ मजबूत जुड़ाव और तेज़ वितरण नेटवर्क के कारण लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
वर्तमान समय में भारत का कृषि क्षेत्र एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों का समर्थन, डिजिटल पहल के माध्यम से बढ़ता मशीनीकरण, आसान ऋण उपलब्धता और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में बढ़ते निवेश ने किसानों की आय और उत्पादकता को मजबूती दी है। इस बदलते परिदृश्य में सोनालीका ने वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रैक्टर विकसित करने पर लगातार काम किया है। हाल ही में कंपनी ने Sonalika Gold Series ट्रैक्टरों को भी पेश किया है, जिन्हें भारतीय खेतों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया गया है और जो किसानों को दीर्घकालिक भरोसेमंद प्रदर्शन देने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए Raman Mittal, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, International Tractors Limited, ने कहा कि असली “जीतने का दम” हमेशा उन किसानों में रहा है जो हर दिन अपने खेतों में प्रगति के बीज बोते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की जिम्मेदारी ऐसे हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर तैयार करना है जो किसानों के सपनों और उनकी सफलता के संकल्प को और मजबूत बनाए।
उन्होंने कहा कि 30वें वर्ष में फरवरी के दौरान 12,890 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी के लिए बेहद विशेष उपलब्धि है। यह न केवल किसानों के विश्वास को दर्शाती है बल्कि भारत में कृषि परिवर्तन की दिशा में कंपनी की भूमिका को भी और मजबूत करती है। उनके अनुसार, सोनालीका आगे भी किसानों की प्रगति को देश की समृद्धि से जोड़ने के अपने मिशन के साथ नए नवाचार और तकनीकी समाधानों पर काम करती रहेगी।

