नई दिल्ली। देश में प्रमुख रूप से अल्कोहलिक बेवरेज उत्पाद बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने हासन, कर्नाटक संयंत्र से तमिलनाडु राज्य में बीयर भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी के लिए यह देश के सबसे बड़े शराब उपभोग वाले राज्यों में से एक में एक महत्वपूर्ण प्रवेश है।
कारोबारी गतिविधियां : सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड ने 80 के दशक के मध्य में व्हाइट लेबल-बॉटलिंग इकाई के रूप में शुरुआत की थी। एक स्थान पर अपनी मामूली शुरुआत से, सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड कई स्थानों पर स्थित एक सफल कंपनी बन गई है। सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड भारत की पहली कंपनी है जिसके पास स्पिरिट, बीयर, रेडी टू ड्रिंक के साथ-साथ रेक्टीफाइड स्पिरिट्स (RS) और एथिल न्यूट्रल अल्कोहल (EN) का पोर्टफोलियो है। सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड ने विशेष क्षेत्र के ग्राहकों के स्वाद को पूरा करके देश और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। जहां कुछ क्षेत्रों ने सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड की मजबूत बीयर का स्वाद चखा है, वहीं अन्य क्षेत्र सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड को इसकी हल्की बीयर के लिए जानते हैं, जबकि अन्य लोग कंपनी को इसके व्हिस्की, वोदका, ब्रांडी और रम ब्रांड के लिए जानते हैं।
सोम डिस्टिलरीज और ब्रुअरीज लिमिटेड का प्रमुख ब्रांड हंटर मजबूत बीयर श्रेणी में अग्रणी है। हल्की बीयर श्रेणी में इसका दूसरा ब्रांड – वुडपेकर – एक हस्तनिर्मित और फल्टिर की गई व्हीट बीयर है। इसका आनंद ग्लास बोतल, कैन या सीधे टैब से लिया जा सकता है। इसी तरह, एसओएम के अन्य ब्रांड जैसे पेंटागन गोल्ड एडिशन व्हिस्की, माइलस्टोन ब्लू और लीजेंड प्रीमियम व्हिस्की, व्हाइट फॉक्स वोदका, माइलस्टोन ब्रांडी, पेंटागन रम और ब्लैक फोर्ट रम उन क्षेत्रों में लोगों की पसंद बन रहे हैं, जहां कंपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

