बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। एसकेजे ज्वैलर्स डांडिया महारास-2024 के पोस्टर का विमोचन गत दिवस पूर्व मंत्री एवं संगरिया विधायक कृष्णचंद विश्नोई ने किया। विश्नोई ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 13 वर्षों से कन्या पूजन एवं महिला सम्मान में होने वाला डांडिया महारास अद्भुत है और यह आयोजन आपसी प्रेम भाईचारे के साथ सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बन चुका है।
डांडिया महारास के आयोजक पवन टांक ने बताया कि हर साल नवरात्रि फेस्टिवल के तहत होने वाले डांडिया महारास का आयोजन इस बार भी पूरे जोश, उत्साह, उमंगता के साथ 9 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक वैशाली नगर, गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज परिसर में आयोजित किया जाएगा। महारास का मीडिया पार्टनर बिजनेस रेमेडीज होगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर समाजसेवी एवं बिजनेस टाइकून बी.एस. निठारवाल, मार्केटिंग हैड शिवानी चौहान, समाजसेवी पवन आदि मौजूद रहे। इस तीन दिवसीय डांडिया महारास के आयोजन में हर दिन ढेरों उपहार भेंट किए जाएंगे। आयोजन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को लॉटरी के जरिए 100 गज के प्लॉट के साथ लाखों के प्राइज जितने का मौका भी मिलेगा। आयोजन के एंट्री टिकट पे.टी.एम. इनसाइडर पर अभी से उपलब्ध है। डांडिया महारास के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां विशाल पांडाल में डांडिया एवं गरबे की धूम के बीच स्पेशल डांस परफॉर्मेंस एवं राजस्थानी संस्कृति एवं संस्कारों को सुशोभित करते करते हुए बहुत सी परफोर्मेंस होंगी। साथ ही महिलाओं में फैशन के क्रेज को देखते इस बार भी डांडिया क्वीन फैशन कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विनर्स महिलाओं को क्राऊन, ट्रॉफी एवं अन्य ढेरों गिफ्ट दिए जाएंगे।

