Sunday, October 11, 2026 |
Home Corporate WorldShera Energy Limited ने जून तिमाही में 31.14 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 387.81 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व

Shera Energy Limited ने जून तिमाही में 31.14 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 387.81 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व

by Business Remedies
0 comments
Shera Energy Limited

जयपुर। शेरा एनर्जी लिमिटेड अलौह धातुओं से बने वाइंडिंग तारों और स्ट्रिप्स के अग्रणी निर्माताओं में से एक है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 295.72 करोड़ रुपए के मुकाबले 31.14 फीसदी अधिक 387.81 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4.72 करोड़ रुपए के मुकाबले 48.72 फीसदी अधिक 7.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने 2.24 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।



You may also like

Leave a Comment