Jaipur: पूंजी बाजार नियामक संस्था Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने IPO नियमों में अहम बदलाव करते हुए DRHP (Draft Red Herring Prospectus) चरण में QR Code सहित संक्षिप्त Prospectus का मसौदा तैयार करना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही SEBI ने यह भी मंजूरी दी है कि प्रस्ताव दस्तावेजों का एक केंद्रित, संक्षिप्त और मानकीकृत सारांश, संक्षिप्त Prospectus के रूप में, DRHP चरण में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
SEBI ने IPO प्रस्ताव दस्तावेज़ों के सारांश को सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए नए मानदंडों को मंजूरी दी है, ताकि Investors की सूचित भागीदारी और Retail Participation को बढ़ावा दिया जा सके। यह निर्णय नियामक की Board Meeting में लिया गया।
वर्तमान प्रावधानों के अनुसार, IPO के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का खुलासा Draft Offer Document (DRHP) और Offer Document (RHP) में करना आवश्यक होता है। हालांकि, सार्वजनिक निर्गम से संबंधित प्रमुख जानकारियां कई अनुभागों में बिखरी होने के कारण DRHP अक्सर सैकड़ों पृष्ठों का बड़ा दस्तावेज़ बन जाता है, जिससे Retail Investors के लिए इसे समझना कठिन हो जाता है।
IPO प्रक्रिया में Retail Investors की सहभागिता और समझ बढ़ाने के उद्देश्य से SEBI ने कहा है कि वर्तमान में RHP चरण में उपलब्ध कराए जाने वाले संक्षिप्त Prospectus के अलावा, अब DRHP चरण में भी प्रस्ताव दस्तावेजों का एक Focused, Concise और Standardised Summary, यानी Draft Summary Prospectus, उपलब्ध कराया जाएगा।
SEBI Board ने संक्षिप्त Prospectus में दी जाने वाली जानकारियों को सुव्यवस्थित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। नियामक के अनुसार, इन उपायों से Investors की समझ बेहतर होगी, Information Access आसान बनेगा और इससे IPO प्रक्रिया में Retail Investors की भागीदारी में वृद्धि होगी।
SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey ने कहा कि जनता से प्राप्त सुझावों में से एक प्रमुख सुझाव यह था कि Draft Summary Prospectus के लिए QR Code उपलब्ध कराया जाए, ताकि निवेशक इसे तेजी और आसानी से एक्सेस कर सकें।
उन्होंने आगे कहा,
“IPO से संबंधित सभी सार्वजनिक घोषणाएं QR Code के माध्यम से Investors तक पहुंचेंगी। संक्षिप्त Prospectus के जरिए इसे आसानी से देखा जा सकेगा और इसमें वह सभी जानकारियां होंगी, जो आम निवेशकों के लिए आवश्यक हैं। इसका उद्देश्य यह है कि Investors विस्तृत Offer Documents के बजाय इस Summary को पढ़कर अपना Research कर सकें और प्रासंगिक जानकारी का आकलन कर सकें।”




