Gurugram, 18 December, 2025: भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने घोषणा की है कि वह 2026 में अपनी Micro RGB TV Range का विस्तार करेगा। नई लाइन-अप 55, 65, 75, 85, 100 और 115-inch मॉडल्स में उपलब्ध होगी। यह रेंज Samsung की Micro RGB Display Technology के अगले चरण को दर्शाती है, जो Premium Home Viewing Experience के लिए नए मानक स्थापित करेगी।
Samsung Electronics के Visual Display Business के Executive Vice President, Hun Lee ने कहा,
“Samsung की नवीनतम तकनीक के साथ हमारी Micro RGB Range शानदार रंग और बेहतरीन स्पष्टता प्रदान करती है, जिससे फिल्में, खेल और TV Shows और भी जीवंत लगते हैं। 2026 के लिए इस Line-up का विस्तार करके हम एक नई Premium Category बना रहे हैं, जो आधुनिक Living Spaces की हर जरूरत को पूरा करती है और हमारे Highest Picture Standards को बरकरार रखती है।”
आज के उपभोक्ता TVs में बेहतर Picture Quality की मांग कर रहे हैं, और यही कारण है कि वे Premium Models की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। चाहे बड़े Living Room के लिए एक Central Display हो या सीमित जगह के लिए Premium विकल्प—हर Micro RGB TV, Samsung Engineering Excellence और बेहतरीन Picture Performance का प्रमाण है।
Micro RGB: असली जैसे रंगों के लिए सटीक इंजीनियरिंग
2025 में पेश किए गए 115-inch Micro RGB TV की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, 2026 की नई Range में कई Advanced Features जोड़े गए हैं, जो Colors, Clarity और Style को नए स्तर पर ले जाते हैं:
- Micro RGB Technology:
इसमें 100 micron (μm) से छोटे Red, Green और Blue LEDs का उपयोग किया गया है, जो स्वतंत्र रूप से रोशनी उत्सर्जित करते हैं। इससे Precise Light Control और बेहतर Color Accuracy मिलती है। इसके साथ 4K AI Upscaling Pro और AI Motion Enhancer Pro जैसी तकनीकें Real-Time में Brightness, Smooth Motion और Clarity को बेहतर बनाती हैं। - Micro RGB AI Engine Pro:
इसमें Next-Generation AI Chipset दिया गया है, जो हर Frame में अधिक Depth और Realism लाता है। इसमें शामिल Color Booster Pro और HDR Pro दर्शकों को बेहद Immersive Viewing Experience प्रदान करते हैं। - Micro RGB Precision Color 100:
बेहतर Dimming Control के साथ यह तकनीक शानदार Color Expression सुनिश्चित करती है। VDE-Certified Display, BT.2020 Wide Color Gamut का 100% Coverage देता है, जिससे रंग अधिक गहरे और Natural नजर आते हैं। - Upgraded Vision AI Companion:
Samsung का यह Multi-Agent Platform, Large Language Model (LLM) आधारित Intelligence को Bixby के साथ जोड़ता है। यह Smart Search, Personalized Suggestions, Live Translate, Generative Wallpapers और Perplexity-based AI Features तक आसान पहुंच देता है। - Glare-Free Technology:
Samsung की खास Reflection-Reduction Technology स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक को कम करती है, जिससे अलग-अलग Lighting Conditions में भी Contrast और Colors साफ नजर आते हैं। - Advanced Audio Experience:
इसमें Dolby Atmos®, Multi-Dimensional Sound, Adaptive Sound Pro और Q-Symphony जैसे Features शामिल हैं, जो TV Speakers को अन्य Samsung Devices के साथ Sync करते हैं। इसके अलावा, 2026 के सभी TVs में नया ‘Eclipsa Audio’ होगा, जिसे खास तौर पर Immersive 3D Sound Experience के लिए डिजाइन किया गया है।
CES 2026 में पहली झलक
Samsung अपनी नई Micro RGB TV Range को CES 2026 (6–9 January, Las Vegas) में प्रदर्शित करेगा। यह लॉन्च हर तरह के Living Space के लिए Ultra-Premium Display Technology उपलब्ध कराने की Samsung की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराता है।




