Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया

SBI में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में 16 अक्तूबर, को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बैंक द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर, महाप्रबंधक मदन एल. एस. एवं महाप्रबंधक ऋतु गौड़ ने पुरस्कार प्रदान किए। स्टाफ सदस्यों में हिंदी के प्रति रूचि जागृत करने तथा हिंदी में कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैंक द्वारा राजभाषा पखवाड़े के दौरान हिंदी निबंध, अनुच्छेद लेखन, बैंकिंग शब्दावली, राजभाषा प्रश्नोत्तरी तथा सामान्य ज्ञान एवं अनुच्छेद लेखन जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
मुख्य महाप्रबंधक भटनागर ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और हिंदी में कार्य कर हमें गर्व का अनुभव होना चाहिए। हमारा कार्य क्षेत्र हिंदी भाषी है अत: हमें अपने कार्यों में, अपने व्यवहार में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। यह हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी भाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को भी सीखना चाहिए जिससे क्षेत्रीय भाषाओं का भी प्रचार-प्रसार हो। अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ राजभाषा हिंदी में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी यथासंभव प्रयास करना चाहिए। हमारा व्यवसाय आम-जन से भी जुड़ा हुआ है अत: हमें अपने व्यवहार और पत्राचार में सरल और आसान शब्दों का प्रयोग करना चाहिए । इसके साथ ही जहॉ आवश्यक हो वहॉं स्थानीय प्रचलित शब्दों का भी प्रयोग करना चाहिए इससे हिंदी के शब्द भंडार में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी श्री कल्याण गजवेल्लि ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्र का संचालन मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) प्रदीप कुमार द्वारा किया गया ।

 



You may also like

Leave a Comment