Wednesday, July 1, 2026 |
Home Banking and InsuranceHDFC Securities ने लॉन्च किया वेल्थ एडवाइजरी बिजनेस ‘HDFC Tru’

HDFC Securities ने लॉन्च किया वेल्थ एडवाइजरी बिजनेस ‘HDFC Tru’

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
HDFC Securities  ने अपनी नई वेल्थ एडवाइजरी पेशकश ‘एचडीएफसी टू्र’ के शुभारंभ की घोषणा की है। इक्विटी रिसर्च, ब्रोकिंग और वित्तीय वितरण में एक विश्वसनीय नाम के रूप में कंपनी की यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। स्टॉकब्रोकर के रूप में 20 से अधिक वर्षों के अनुभव और डिजिटल रूप से 5.7 मिलियन से अधिक ग्राहकों तक व्यापक पहुंच और देश भर में फैली 250 से अधिक शाखाओं के साथ, एचडीएफसी सिक्योरिटीज अब हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई), अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनआई), फैमिली ऑफिस और कॉरपोरेट ट्रेजरी के लिए व्यापक वेल्थ एडवाइजरी समाधान प्रदान करने के लिए अपने सर्विस पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इस नई पेशकश के साथ, एचडीएफसी सिक्योरिटीज का लक्ष्य भारत में वेल्थ एडवाइजरी सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए व्यक्तिगत, बेहतर वित्तीय समाधान प्रदान करना है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ धीरज रेली ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत वित्तीय समाधानों के साथ और सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर मजबूती से कायम हैं और इसी दिशा में कदम उठाते हुए हम अपना वेल्थ एडवाइजरी बिजनेस ‘एचडीएफसी ट्रू’ शुरू कर रहे हैं। हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि ईमानदारी और विशेषज्ञता के हमारे सिद्धांतों के दम पर हम ग्राहकों को उनके वित्तीय उद्देश्यों को हासिल करने में यथासंभव मदद कर सकेंगे।’’
‘एचडीएफसी टू्र’ की शुरुआत के साथ, हम एचएनआई, यूएचएनआई, फैमिली ऑफिस और कॉरपोरेट ट्रेजरी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वेल्थ एडवाइजरी सॉल्यूशंस को शामिल करने के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार करने जा रहे हैं। एचडीएफसी ट्रू का नेतृत्व वेल्थ मैनेजमेंट और सलाहकार भूमिकाओं में अनुभवी प्रणव उनियाल करेंगे, जो पिछले आधे दशक से एचडीएफसी समूह का अभिन्न अंग रहे हैं। उन्हें मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में स्थित उद्योग के वरिष्ठ और दिग्गज लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वेल्थ एडवाइजरी प्रमुख प्रणव उनियाल ने कहा कि भारत में वेल्थ एडवाइजरी सेवाओं का दायरा बहुत बड़ा है और लगातार विकसित हो रहा है। जैसे-जैसे देश में संपन्न लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और कॉर्पोरेट आय में विस्तार हो रहा है, बेहतर और कस्टमाइज्ड वित्तीय सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है। भारत की घरेलू वित्तीय संपत्तियां तीन गुना बढऩे का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2024 में लगभग 350 लाख करोड़ रुपये से बढक़र अगले दशक में 1,000 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। हमारा अनुमान है कि एमएफ एयूएम लगभग 15 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ेगा, जो 2034 तक 200 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 25 प्रतिशत होगा। वर्तमान में, डायरेक्ट एमएफ एयूएम का केवल 13 प्रतिशत, जो कि कुल 31 लाख करोड़ रुपये में से 4 लाख करोड़ रुपये है, पंजीकृत निवेश सलाहकारों (आरआईए) द्वारा प्रबंधित किया जाता है। शेष 85 प्रतिशत को डू इट योअरसेल्फ एप्रोच के माध्यम से प्रबंधित किया जाता है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि वेल्थ एडवाइजरी सेक्टर में विकास के महत्वपूर्ण अवसर मौजूद हैं।’’
HDFC समूह की शाखा के रूप में एचडीएफसी सिक्योरिटीज वित्तीय बाजारों में विशेषज्ञता और उत्कृष्टता की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहा है। संगठन मुख्य मूल्यों के एक सेट द्वारा निर्देशित है जिसमें सत्य, ज्ञान, पारदर्शिता, ईमानदारी और ग्राहकों को सर्वोपरि रखने का विजन शामिल है। इसका मिशन अपने ग्राहकों को उनकी अनूठी जरूरतों और लक्ष्यों को पूरा करने वाले अनुरूप समाधान प्रदान करके एक बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
HDFC Securities  वेल्थ एडवाइजरी बिजनेस के केंद्र में HDFC Tru PROSPr Approach है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें विभिन्न उत्पाद पेशकशों में गहन शोध का लाभ उठाया जाता है। इस एप्रोच में बेहतर और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए एडवांस्ड एनालिटिक्स का सहारा लिया जाता है। अनुभवी विश्लेषकों की एचडीएफसी सिक्योरिटीज टीम ग्राहकों को उनके लक्ष्यों को हासिल करने और जोखिम का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है। एचडीएफसी ट्रू के तहत संगठन कई तरह के लाभ प्रदान करेगा, जिसमें प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश पर शून्य ब्रोकरेज, कोई छिपी हुई फीस नहीं, और इक्विटी, ऋण, निजी बाजार, कमोडिटीज, रियल एस्टेट, वैश्विक निवेश और उत्तराधिकार योजना सहित उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला शामिल है। इसके अतिरिक्त, मजबूत सिस्टम में इंटेलिजेंट एनालिटिक्स, एक्टिव अलर्ट, ग्राहकों के अनुकूल व्यू और टूल्स की एक व्यापक रेंज शामिल है, जिससे ग्राहकों को निवेश संबंधी बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
एचडीएफसी टू्र लोगो उन्हीं सिद्धांतों को दर्शाता है जो संगठन का मार्गदर्शन करते हैं, जो ‘ईमानदारी और विशेषज्ञता’ के साथ व्यक्तिगत धन प्रबंधन, संपत्ति नियोजन, निवेश सलाह, कर सलाह और जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

 



You may also like

Leave a Comment