Monday, July 13, 2026 |
Home Metro City Special‘संचार साथी’ ऐप वित्तीय धोखाधड़ी और मोबाइल कनेक्शन के दुरुपयोग से बचाने में अहम

‘संचार साथी’ ऐप वित्तीय धोखाधड़ी और मोबाइल कनेक्शन के दुरुपयोग से बचाने में अहम

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने कई नागरिक-केंद्रित पहल शुरू की हैं, जिनमें से ‘संचार साथी’ पोर्टल/ऐप एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य दूरसंचार सेवा उपयोगकर्ताओं को वित्तीय धोखाधड़ी और उनके मोबाइल कनेक्शन के दुरुपयोग से बचाना और साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इन मुद्दों को उजागर करने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए, अतिरिक्त महानिदेशक दूरसंचार, राजस्थान एलएसए, जयपुर के कार्यालय ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। अतिरिक्त महानिदेशक दूरसंचार, राजस्थान लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) मुकेश कुमार चौहान ने जिम्मेदार मोबाइल नेटवर्क के उपयोग के महत्व और उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी और मोबाइल कनेक्शन के दुरुपयोग से बचाने को दूरसंचार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि यह नई पहल नागरिकों को अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने और दूरसंचार संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाएगी। चौहान ने यह भी बताया कि दूरसंचार विभाग ने दुरुपयोग को रोकने के लिए अब तक देश भर में 39.48 लाख से अधिक मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक कर दिए हैं, 5.21 करोड़ मोबाइल कनेक्शन काट दिए हैं और 74,977 से अधिक सिम विक्रेताओं को काली सूची में डाल दिया है।



You may also like

Leave a Comment