Tuesday, July 7, 2026 |
Home Metro City Specialदिगम्बर जैन महासमिति स्वर्ण जयंती पर पश्चिम संभाग के पदाधिकारियों का किया स्वागत

दिगम्बर जैन महासमिति स्वर्ण जयंती पर पश्चिम संभाग के पदाधिकारियों का किया स्वागत

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर टोंक रोड पर स्थित होटल फोर प्वाइंट शेल्टन के वेंकेंट हाल में प्रभु की आराधना के साथ ५०वें स्वर्णिम जयंती अवसर पर नारायणा रिदहलाया हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर्स के निर्देशन में स्वास्थ्य परिचर्चा तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें डॉक्टर के.के. बंसल, डॉ. अमित सांघी, डॉ. सुभाष मिश्र, डॉ. देवेंद्र जैन, डॉ. देवेंद्र श्रीमॉल सहित सभी डॉक्टर्स ने संदेश दिया कि शरीर में किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर्स की सलाह लेकर चेक करवाना चाहिए, बीमारियों को बढऩे से रोकना चाहिए, गाड़ी चलाते समय हेलमेट को साइड में या कंधे में लगाकर मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सडक़ दुर्घटना का भय बना रहता है। जिंदगी को अनमोल रत्न समझना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार जैन बडजात्या ने बताया कि जस्टिस एन.के. जैन, डॉक्टर निर्मल सांघी, डॉक्टर ज्ञानचंद जैन, महेन्द्र जैन, सरला जैन, स्नेहलता जैन, मंजू जैन, मीडिया प्रभारी राकेश गोदिका, अनिल जैन आदि प्रमुख पश्चिम संभाग पधाधिकारियों, समाजिक कार्यकर्ता तथा सभी डॉक्टर्स का माला ,दुपट्टा, साफा पहनाकर कर स्वागत किया। वहीं डॉक्टर निर्मल सांघी, महेंद्र छाबड़ा ने सभी का आभार एवं मंच संचालन किया।



You may also like

Leave a Comment