Thursday, August 20, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Sampath Aluminium Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Sampath Aluminium Limited’ का IPO

by Business Remedies
0 comments
Sampath Aluminium Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के गांधीनगर आधारित ‘सम्पत एल्युमीनियम लिमिटेड’ एल्युमीनियम वायर एवं रॉड निर्माण क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा गुजरात के मेहसाणा के बोरिसाना में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १९ सितम्बर को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 1999 में निगमित, सम्पत एल्युमीनियम लिमिटेड देश में एल्युमीनियम वायर एवं रॉड के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी निरंतर ढलाई और हॉट-रोलिंग के लिए ‘प्रॉपरज़ी प्रक्रिया’ का उपयोग करते हुए, एल्यूमीनियम सिल्लियों, छड़ों, तारों और पुनर्चक्रित स्क्रैप का उपयोग करके तार और छड़ जैसे लंबे एल्यूमीनियम उत्पाद बनाती है। कंपनी एल्यूमीनियम के हल्के वजन, संक्षारण-रोधी, सुचालक और लागत-प्रभावी गुणों के कारण, बिजली वितरण, ट्रांसफार्मर और औद्योगिक उपयोग के लिए आवश्यक एल्यूमीनियम तार और छड़ का उत्पादन करती है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 131.03 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 148.92 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 132.99 करोड़ रुपए का राजस्व और 6.93 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने जुलाई अंत तक 52.29 करोड रुपए का कुल राजस्व और 3.35 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2026 में जुलाई अंत तक कंपनी ने 6.41 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में जुलाई अंत तक कंपनी की कुल असेट 75.74 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 25.85 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 19.910 और कुल कर्ज 24.27 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.05 का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सम्पत एल्युमीनियम लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 19 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 25,44,000 शेयर 114 से 120 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 30.53 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी मारवाड़ी चंदराना इंटरमीडियरीज ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment