Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate WorldRMC Switchgears Limited को महावितरण – महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 23.63 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

RMC Switchgears Limited को महावितरण – महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 23.63 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

RMC Switchgears Limited को Mahavitaran से 23.63 करोड़ रुपए का सोलर पंप प्रोजेक्ट मिला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित RMC Switchgears Limited को Mahavitaran – Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited से 23,63,74,211 रुपए का लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है। यह लेटर ऑफ-ग्रिड DC Solar Photovoltaic Water Pumping System (SPWPS) के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परिवहन, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए है, जिसकी क्षमता 3 एचपी, 5 एचपी और 7.5 एचपी है।

यह स्थापना महाराष्ट्र जिले में चिन्हित किसान के भूखंड पर की जाएगी। इसमें पूर्ण सिस्टम वारंटी, मरम्मत और रखरखाव तथा Remote Monitoring System (RMS) 5 वर्ष के लिए शामिल है। यह अनुबंध “मगेल त्याला सौर कृषि पंप” योजना/PM Kusum-B Scheme के अंतर्गत है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस अनुबंध ज्ञापन (एलओए) की प्राप्ति से कंपनी के ऑर्डर बुक को और मजबूती मिली है और इससे कंपनी के राजस्व और विकास की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment