Monday, June 29, 2026 |
Home InternationalRising Bharat Summit में प्रवीण सुथार को London Book Of World Records से सम्मानित किया

Rising Bharat Summit में प्रवीण सुथार को London Book Of World Records से सम्मानित किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/उदयपुर। जयपुर के होटल क्लाक्र्स आमेर में आयोजित ‘Rising Bharat Summit and Awards 2025’ कार्यक्रम में उदयपुर के युवा उद्योगपति, लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज के फाउंडर तथा फोर्टी राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए London Book Of World Records सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें उद्योग जगत में नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमशील नेतृत्व स्थापित करने, रूस्रूश्व सेक्टर को सशक्त बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए दिया गया। प्रवीण सुथार ने Forti Udaipur  शाखा की स्थापना कर व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच तैयार किया। इसके बाद उन्होंने पूरे राजस्थान की शाखाओं का सफल नेतृत्व करते हुए नए अवसरों और संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान और कोविड-19 राहत कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 



You may also like

Leave a Comment