Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate WorldRentomojo Limited ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया

Rentomojo Limited ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया

by Business Remedies
0 comments

Rentomojo Limited जो घरेलू फर्नीचर और उपकरणों के लिए online rental और subscription platform संचालित करती है, ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना draft red herring prospectus (DRHP) दाखिल कर दिया है। कंपनी के promoter Geetansh Bamania हैं। इस IPO में 1,500 million रुपये (150 करोड़ रुपये) तक का fresh issue शामिल है, साथ ही 2,83,99,567 equity shares का offer for sale (OFS) भी होगा। प्रत्येक equity share का face value 1 रुपया निर्धारित किया गया है।

Rentomojo Limited एक technology-based, full-stack direct-to-consumer (D2C) platform है, जो भारत में furniture और घरेलू उपकरणों की rental services प्रदान करता है। कंपनी वित्त वर्ष 2025 में subscription revenue के आधार पर संगठित rental segment (water purifier को छोड़कर) में लगभग 42%–47% market share के साथ अग्रणी मानी जाती है।

30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 22 शहरों में 2,27,511 सक्रिय subscribers थे। इसके संचालन को 21 warehouses और लगभग 4,44,486 वर्ग फुट के warehousing space का समर्थन प्राप्त है। कंपनी का omni-channel model online platform और देशभर में 67 experience stores के माध्यम से संचालित होता है, जहां 7,28,773 products का portfolio उपलब्ध है।

रेंटोमोजो लिमिटेड एक 11-touchpoint consumer lifecycle model पर काम करती है, जिसमें order, risk assessment, delivery, installation, monthly payment, relocation, repair, upgrade, contract transfer, reverse logistics और refund शामिल हैं। कंपनी ने उच्च asset utilization भी प्रदर्शित की है, जिसमें occupancy rate 82% से 91% के बीच रहा है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों में कंपनी का operational revenue 1,766.09 million रुपये (176.61 करोड़ रुपये) रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 2,659.59 million रुपये (265.96 करोड़ रुपये) था। इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) 613.75 million रुपये (61.38 करोड़ रुपये) और पूरे वित्त वर्ष 2025 में 431.06 million रुपये (43.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी IPO से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, warehouses और stores के किराये/lease payment तथा सामान्य corporate उद्देश्यों के लिए करेगी। इस issue के equity shares BSE Limited और National Stock Exchange of India Limited पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। इस IPO के लिए Motilal Oswal Investment Advisors, Axis Capital और IIFL Capital Services को book running lead manager नियुक्त किया गया है।



You may also like

Leave a Comment