Sunday, June 28, 2026 |
Home Metro City Specialआरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज को ‘अचीवर ऑफ द ईयर’ अवार्ड

आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज को ‘अचीवर ऑफ द ईयर’ अवार्ड

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज को ‘अचीवर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जयपुर स्थित होटल हॉलीडे इन में आयोजित ग्रीन एनर्जी कांक्लेव-2025 के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा प्रदान किया गया।
श्रुति भारद्वाज को यह अवार्ड उनके नेतृत्व में आरसीडीएफ को वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 400 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित करने, टर्नओवर 10,000 करोड़ तक पहुँचने और ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। आरसीडीएफ को पिछले वित्तीय वर्ष में हुआ लाभ और टर्नओवर फैडरेशन की स्थापना के 47 वर्षों में सर्वाधिक है। श्रुति भारद्वाज ने इस अवार्ड को राज्य भर के दुग्ध उत्पादकों को समर्पित किया है। इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य और कैलाश वर्मा भी उपस्थित थे। ग्रीन एनर्जी कॉनक्लेव में जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध संचालक नथमल डिटेल, राजस्थान ऊर्जा रिन्यूअल कमीशन के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा, राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बंसल सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।



You may also like

Leave a Comment