जयपुर। उत्तरप्रदेश के बेतालपुर, देवरिया आधारित और जामनगर कॉर्पोरेट ऑफिस वाली प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग कंपनी आरबीएम इंफ्राकोन लिमिटेड तेल और गैस इंडस्ट्री में कई प्रकार की इंजीनियरिंग सर्विस देने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को थायसेंक्रुप इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से आईओसीएल गुजरात रिफाइनरी में सीडीडब्ल्यू यूनिट के लिए मैकेनिकल और पाइपिंग निर्माण कार्यों के लिए 59,371,610.00 रुपए का ऑर्डर मिला है।
यह करती है कंपनी: RBM Infocom Limited Engineering, निष्पादन, परीक्षण, कमीशनिंग संचालन और रखरखाव के व्यवसाय में विशेष रूप से तेल और गैस रिफाइनरियों, गैस क्रैकर संयंत्रों, कोयला/गैस/ डब्ल्यूएचआर आधारित बिजली संयंत्र, पेट्रोकेमिकल, रसायन, सीमेंट, उर्वरक के लिए मैकेनिकल और रोट्री इक्विपमेंट के क्षेत्र में कारोबारी कर रही है। कंपनी क्लास-फस्र्ट प्रमाणित बॉयलर रिपेयरर / इरेक्टर और भारतीय बॉयलर विनियम- 1950 के तहत सिस्टम/फीड लाइन फैब्रिकेटर/ इरेक्टर सेवा प्रदाता है। कंपनी ने नायरा एनर्जी में एआरसी (वार्षिक दर अनुबंध) मैकेनिकल जॉब (स्टेटिक + रोट्री) विभिन्न संयंत्रों में जैसे कच्चा तेल (सीडीयू-वीडीयू), डीएचडीएस, एफसीसीयू, एनएचटी-सीसीआर, एचएमयू-फस्र्ट और सेकेण्ड, वीजीओ-डीएचडीटी-आईएसओएम, सीपीपी (बॉयलर, पाइपिंग एचटी जॉब आईबीआर के साथ कॉर्डिनेशन) , डीसीयू (कोकर) यूटिलिटी, ऑफ साइट, आरटीएफ (पिट क्षेत्र) प्रेषण, रेल और जेट्टी लगभग 650 मैनपॉवर के साथ और रिलायंस -जामनगर और यारा-बबराला में एआरसी रखरखाव की जॉब जैसे कार्य मुहैया करवाये हैं। कंपनी ने लगभग 14 टर्नअराउंड शटडाउन जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नायरा एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में एस्सार ऑयल के रूप में जाना जाता है) यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया लिमिटेड और एचएमईएल-बठिंडा में मेगा / मिनी शटडाउंस संचालित किए हैं।

