Monday, June 29, 2026 |
Home Tech WorldOPPO India ने रेनो 12 5जी सीरीज़ लॉन्च की; एआई फोन की उपलब्धता आसान बनाई

OPPO India ने रेनो 12 5जी सीरीज़ लॉन्च की; एआई फोन की उपलब्धता आसान बनाई

ओप्पो रेनो 12 सीरीज़ में केवल 32,999 रु. के शुरुआती मूल्य में सबसे ज्यादा एआई फीचर्स हैं

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली : OPPO India ने रेनो 12 सीरीज़ लॉन्च की। यह देश में एआई फोन की उपलब्धता बढ़ाने की ओर कंपनी का पहला कदम है। रेनो 12 सीरीज़ ‘‘आपकी दैनिक सहयोगी’’ है। इसमें एआई इरेज़र 2.0, एआई क्लियर फेस, और स्मार्ट इमेज मैटिंग 2.0 जैसी खूबियाँ हैं, जो बिना किसी जटिल इमेज एडिटिंग के बेहतरीन और मनोरंजक फोटो प्रदान करती हैं। इस डिवाईस में एआई टूलबॉक्स दिया गया है, जो गूगल जेमिनी एलएलएम द्वारा पॉवर्ड है। इसमें टूलबॉक्स में एआई राईटर, एआई समरी, एआई स्पीक आदि हैं, जिनसे दैनिक उत्पादकता बढ़ती है।

रेनो12 प्रो 5जी दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका 12जीबी+256जीबी का वैरिएंट 36,999 रु. में और 12जीबी+512जीबी का वैरिएंट 40,999रु. में मिलेगा। रेनो12 5जी का मूल्य 32,999रु. होगा और यह 8जीबी रैम एवं 256जीबी स्टोरेज के वैरिएंट में आएगा। रेनो12 प्रो 5जी की सेल भारत में 18 जुलाई को शुरू होगी और रेनो12 5जी 25 जुलाई से मिलना शुरू होगा।

इस लॉन्च के बारे में पीटर डोह्युंग ली, हेड ऑफ प्रोडक्ट स्ट्रेट्जी, ओप्पो ने कहा, ‘‘रेनो 12 सीरीज़ ओप्पो की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ हमने एआई फोन को अपनाने में तेजी लाई है। रेनो सीरीज़ में ओप्पो की आधुनिक जेनएआई क्षमताएं, फ्यूचरिस्टिक फ्लुड डिज़ाईन, और अतुलनीय एनर्जी एफिशियंसी दी गई हैं, जिनसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। हमारा मानना है कि एआई से मोबाईल डिवाईस और ज्यादा व्यक्तिगत एवं इन्ट्यूटिव बनेंगी, जिनसे न केवल स्मार्टफोन की क्षमताएं बढ़ेंगी, बल्कि यूज़र्स और उनकी डिवाईस के बीच इंटरैक्शन करने के तरीके में भी परिवर्तन आएगा।’’

रेनो12 प्रो में 43-डिग्री कर्व के साथ अद्वितीय क्वाड-माईक्रो कर्व्ड इन्फाईनाईट व्यू स्क्रीन है, इसलिए इसके बेज़ेल्स बहुत पतले यानी केवल 1.69मिमी के हैं, और स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात केवल 93.5 प्रतिशत है। इन दोनों डिवाईस में स्मूथ ब्राउज़िंग और स्क्रॉलिंग के लिए 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का एफएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले लगा है। 1200 निट्स की पीक ब्राईटनेस के साथ तेज धूप में भी इसकी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

इस हैंडसेट में 10-बिट पैनल हैं, जो 1.07 बिलियन कलर्स का आउटपुट प्रदान करते हैं ताकि उच्च डायनामिक रेंज (एचडीआर) की इमेज प्राप्त हों। जीवंत एवं सुंदर पिक्चर्स के लिए सूक्ष्म कलर ग्रेडेशन भी इसमें दिया गया है।

रेनो12 प्रो 5जी सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन में उपलब्ध होगा। इसमें ड्युअल टैक्सचर के साथ पांडा ग्लास बैक है। इसके ऊपर के आधे हिस्से में स्मज़ रज़िस्टैंट एंटीग्लेयर टेक्नोलॉजी दी गई है, वहीं नीचे के ग्लॉसी हिस्से में एक स्मूथ रिबन है, जिस पर ओप्पो की ब्रांडिंग दी गई है।

रेनो12प्रो के ट्रिपल कैमरा सेट-अप में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (ओआईएस के साथ सोनी लाईट-600 सेंसर), 2एक्स पोर्ट्रेट ज़ूम और 20एक्स तक डिजिटल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा (सैमसंग जेएन5 सेंसर), और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (एफओवी) के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड-एंगल कैमरा (सोनी आईएमएक्स 355 सेंसर) शामिल है। सेल्फी के लिए रेनो12 प्रो में ऑटो फोकस और 90 डिग्री के एफओवी के साथ 50 मेगापिक्सल का जेएन5 सेंसर दिया गया है।

ओप्पो ने अत्याधुनिक एआई का शुरू से विकास कर रेनो 12 सीरीज़ कैमरा में आधुनिक टोन-मैपिंग एलगोरिद्म के साथ लाईट, कलर, और टैक्सचर को बढ़ा दिया है तथा एआई डिनॉईज़िंग एवं आधुनिक स्टेब्लाईज़ेशन के साथ मोशन ब्लर को खत्म कर दिया है। साथ ही रियल-टाईम फेशियल रिकग्निशन की मदद से 296 फेशियल फीचर्स को पहचानकर और सुधारकर सुंदर पोर्ट्रेट का निर्माण होता है। रेनो 12 सीरीज़ के साथ ओप्पो की एआई ने हर किसी को प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने की शक्ति दे दी है।



You may also like

Leave a Comment