Monday, November 16, 2026 |
Home Tech WorldHeadline आदिवासी भाषाओं के लिए AI का सहारा, Digital Divide पाट रहा ‘Adi Vaani’

Headline आदिवासी भाषाओं के लिए AI का सहारा, Digital Divide पाट रहा ‘Adi Vaani’

9 आदिवासी भाषाओं में Text Translation, Speech Translation और OCR जैसी सुविधाएं; 35 हजार से अधिक Android Downloads

by Business Remedies
0 comments
AI-powered Adi Vaani platform supporting tribal languages in India

डिजिटल पहुंच बढ़ाने की पहल
नई दिल्ली, आदिवासी समुदायों को Digital Technology से जोड़ने और भाषाई बाधाओं को कम करने के लिए AI-powered भाषा प्लेटफॉर्म ‘Adi Vaani’ तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। Government Factsheet के अनुसार, Santali, Bhili, Mundari और Gondi से शुरुआत करने वाला यह प्लेटफॉर्म अब 9 आदिवासी भाषाओं में Text Translation की सुविधा दे रहा है।

IIT Delhi के नेतृत्व में विकास
Adi Vaani को Ministry of Tribal Affairs ने 1 सितंबर 2025 को Launch किया था। इसे IIT Delhi के नेतृत्व वाले National Consortium ने विकसित किया है। इसमें BITS Pilani, IIIT Hyderabad, IIIT Nava Raipur और Jharkhand, Odisha, Madhya Pradesh, Chhattisgarh तथा Meghalaya के Tribal Research Institutes (TRIs) शामिल हैं।

Translation से लेकर OCR तक सुविधा
प्लेटफॉर्म पर Speech Translation, Optical Character Recognition (OCR), Video Subtitling और 300 से अधिक Language Primers उपलब्ध हैं। ये Primers नए सीखने वालों को आदिवासी भाषाओं को समझने और उनका अभ्यास करने में मदद करते हैं।

35 हजार से ज्यादा Downloads
Factsheet के मुताबिक, Adi Vaani के Android Downloads 35,000 से अधिक हो चुके हैं, जबकि इसके करीब 6,500 Monthly Users हैं। इससे प्लेटफॉर्म की बढ़ती Digital Reach का संकेत मिलता है।

Community-based AI Model
Adi Vaani की खासियत इसका Community-based Approach है। Native Speakers, TRIs और AdiKosh के माध्यम से शब्द, वाक्य और Voice Recordings उपलब्ध कराते हैं। Language Experts इनका सत्यापन करते हैं, जिसके बाद इनका इस्तेमाल AI Models को Train करने में किया जाता है।

भाषाओं के संरक्षण पर जोर
15 अक्टूबर 2026 तक State TRIs ने 10 भाषाओं में करीब 13.9 लाख Text Sentences और लगभग 300 घंटे का Speech Data उपलब्ध कराया था। Census 2011 के अनुसार, भारत में करीब 10.45 करोड़ Scheduled Tribe लोग हैं, जो देश की आबादी का लगभग 8.6 प्रतिशत हैं। Adi Vaani विभिन्न क्षेत्रों की कुल 13 आदिवासी भाषाओं के साथ काम कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment