Friday, July 3, 2026 |
Home Metro City Specialराठी परिवार ने किया ‘प्रधानाचार्य सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह 2024’ का आयोजन

राठी परिवार ने किया ‘प्रधानाचार्य सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह 2024’ का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जोधपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य साधना केंद्र, चौपासनी रोड, जोधपुर में ‘नंदकिशोर राठी मेडिकल एंड एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा ‘प्रधानाचार्य सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह 2024’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता आनंद राठी (संस्थापक-आनंद राठी ग्रुप) ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी (कुलपति-मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, जोधपुर) एवं प्रदीप कुमार प्रजापति (कुलपति-डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी, जोधपुर) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह में जोधपुर शहर के 77 सरकारी एवं चयनित प्राइवेट विद्यालयों के बारहवीं 2024 के 121 टॉपर्स को प्रति विद्यार्थी 11,000/- रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का सम्मान किया गया।
इस दौरान आनंद राठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया और बताया कि परिवार में एक सदस्य पढ़-लिखकर आगे बढ़ता है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम उनके पिताजी नंदकिशोर राठी एवं माताजी गोदावरी देवी राठी के सम्मान में पिछले दो वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
वहीं डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध पौराणिक काल से चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। प्रदीप कुमार प्रजापति ने बच्चों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के परिश्रम की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
सुरेश राठी (संस्थापक-सुरेश राठी ग्रुप) ने उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सरकारी एवं चयनित प्राइवेट विद्यालयों के बाहरवीं कक्षा के उत्तीर्ण सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
सौरभ राठी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया और पूरे कार्यक्रम का संचालन करने के लिए एंकर डिंपल माहेश्वरी एवं सुरेश राठी ग्रुप के दीपक सारडा, दीपा अरोड़ा, हर्षिता नागौरी, दिलीप बहादुर एवं समस्त टीम मेंबर्स का धन्यवाद व्यक्त किया।



You may also like

Leave a Comment