बिजऩेस रेमेडीज/बैंगलुरू
भारत के सबसे बड़े राईड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो ने सीरीज़ ई फंडिंग में ्200 मिलियन डॉलर के लिए प्रतिबद्धता प्राप्त कर ली है, यह देश भर में शेयर्ड मोबिलटी में बदलाव लाने के कंपनी के मिशन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
सीरीज़ ई फंडिंग राउण्ड का नेतृत्व वेस्टब्रिज कैपिटल द्वारा किया गया, जो भारत में निवेश पर ध्यान केन्द्रित करने वाली प्रमुख निवेश फर्म है। इस राउण्ड में मौजूदा निवेशकों जैसे नेक्सस के साथ-साथ नए निवेशक जैसे इन्वस अपॉच्र्यूनिटीज़ भी शामिल हुए। इस नए निवेश के साथ रैपिडो का पोस्ट-मनी वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है, जिससे शहरी परिवहन क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
नई फंडिंग पर बात करते हुए रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद संका ने कहा कि इस नए पूंजी निवेश के साथ हम उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपनी सेवाओ का विस्तार करेंगे। पिछले साल के दौरान हमने उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की, हमारी रोज़ाना की राईड्स बढक़र 2.5 मिलियन तक पहुंच गई है। इस निवेश के साथ हम अपनी सेवाओं में सुधार लाकर उपभोक्ताओं को और भी बेहतर अनुभव प्रदान कर सकेंगे। हम हर किसी के लिए शहरी परिवहन में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।’’
सुमीर चड्ढा, सह-संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर, वेस्टब्रिज कैपिटल ने कहा कि रैपिडो को शुरूआती निवेश मिलने के बाद पिछले पांच सालों में हमने देखा है कि किस तरह अरविंद, पवन, ऋषिकेश और टीम ने इस प्लेटफॉर्म को भारत के अग्रणी कम लागत के मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में बदला है। बाईक टैक्सी में अपना प्रभुत्व बनाने से लेकर तिपहिया ऑटो और कैब्स तक पहुंचने की यात्रा, उनकी संचालन दक्षता और उपभोक्ताओं एवं कैप्टन्स को संतोषजनक अनुभव प्रदान करने के प्रयासों की पुष्टि करती है। हम टीम को पूंजी कुशल बनने के लिए बधाई देना चाहेंगे, जिसके चलते आज रैपिडो भारत के सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले कन्ज़्यूमर इंटरनेट ऐप्स में से एक बन गया है। फंडिंग का नया राउण्ड कंपनी की यात्रा में हमारी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।’’
नई जुटाई गई धनराशि का उपयोग देश भर में रैपिडो के संचालन का विस्तार करने तथा सर्विस डिलीवरी में सुधार लाने हेतु इसके टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का पैमाना बढ़ाने के लिए किया जाएगा। रैपिडो ने सभी कैटगरीज़ जैसे बाईक-टैक्सी, थ्री-व्हीलर्स और टैक्सी-कैब्स में अपना संचालन बढ़ाने की योजनाएं बनाई हैं। 9 साल पहले अपने शुरूआत के बाद से, 150 फीसदी सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए रैपिडो ने भारत में कन्ज़्यूमर इंटरनेट स्पेस को पूरी तरह से बदल डाला है और शेयर्ड मोबिलिटी सेक्टर में अपनी स्थिति को मजबूत बना लिया है। शुरूआत में बाईक-टैक्सी पर ध्यान केन्द्रित करने के बाद कंपनी ने आटो एवं कैब्स सेवाओं में अपना विस्तार किया और अपने संचालन को अधिक सशक्त बनाया है। रैपिडो ने महानगरों के दायरे से बाहर अपनी पहुंच बढ़ाकर देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों सहित 100 से अधिक शहरों में अपनी मौजूदगी स्थापित कर ली है।

