Friday, July 3, 2026 |
Home Breaking NewsDIDAC India – 2024’ में भाग लेंगी 20 देशों की कंपनियां

DIDAC India – 2024’ में भाग लेंगी 20 देशों की कंपनियां

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी शिक्षा एवं कौशल क्षेत्र की प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘DIDAC India-2024’ के 14वें संस्करण में 20 देशों की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस दौरान ये कंपनियां 5,000 से अधिक उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगी। एक बयान के मुताबिक, ‘DIDAC India’ के 14वें संस्करण का आयोजन India Didactics Association (IDA) के साथ मिलकर Global Exhibitor Messe Stuttgart India द्वारा किया जाएगा। इसका आयोजन 18 से 20 सितंबर तक दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में किया जाएगा।

बयान के अनुसार, अगले दशक में दुनियाभर में शिक्षा उद्योग के 10,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत का शिक्षा और कौशल उद्योग 2030 तक 313 अरब डॉलर तक हो सकता है।India Didactics Association के Chief Executive Officer (CEO) आदित्य गुप्ता ने कहा कि सरकार के नजरिये का समर्थन करने और भारत की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए डीडैक इंडिया-2024 का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एआई और तकनीक-संचालित समाधान की शुरुआत के साथ शिक्षा और कौशल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव से रूबरू है।



You may also like

Leave a Comment