Sunday, June 28, 2026 |
Home Metro City Specialरामाज् रिसोर्ट में रंगों और उमंग से भरे होली महोत्सव का हुआ आयोजन

रामाज् रिसोर्ट में रंगों और उमंग से भरे होली महोत्सव का हुआ आयोजन

मेहमानों ने लाइव डीजे म्यूजिक, चंग गुलाल, एयर कलर, फूलों की होली और स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। टोंक रोड स्थित रामाज् रिसोर्ट पर रंगों और उमंग से भरे होली महोत्सव का आयोजन शानदार तरीके से किया गया। सैंकड़ों मेहमानों ने इस रंगारंग उत्सव का हिस्सा बनकर लाइव डीजे म्यूजिक, चंग गुलाल, एयर कलर, फूलों की होली और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
होली के इस पर्व पर रिसोर्ट के भव्य गार्डन में मेहमानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान संगीत और नृत्य से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
इस मौके पर मेहमानों के लिए हरा भरा कबाब, समोसे, बादाम शेक, मॉकटेल समेत कई स्वादिष्ट शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसे गए, जिन्हें सभी ने खूब सराहा। रंगों के इस त्योहार को और खास बनाते हुए मेहमानों ने स्विमिंग पूल में भी जमकर मस्ती की और यादगार पल बनाए।
रिसोर्ट के जनरल मैनेजर पल्लव पाल ने बताया कि रामाज् रिसोर्ट हर तरह के आयोजनों के लिए एक बेहतरीन स्थान है, चाहे वह डेस्टिनेशन वेडिंग हो, बर्थडे पार्टी हो या कोई अन्य सामाजिक और कॉर्पोरेट इवेंट। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रिसोर्ट में और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रिसोर्ट की मैनेजमेंट टीम ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।



You may also like

Leave a Comment