Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialराजस्व अधिकारियों ने ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से हुए फसल खराबे का लिया जायजा

राजस्व अधिकारियों ने ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से हुए फसल खराबे का लिया जायजा

फसल बीमा कंपनियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावितों को मदद पहुंचाने के दिये निर्देश

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर जिले के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से फसलों को नुकसान हुआ है। जिला कलैक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के खेतों में जाकर फसल खराबे से हुए नुकसान का जायजा लिया।
जिला कलैक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आंधी के रामपुरा, सोनकोटड़ा, डागरवाड़ा सहित अन्य तहसीलों के प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं खेतों में जाकर ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से संवाद भी किया। जिला कलैक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित किसानों के जल्द से जल्द नियमानुसार मदद पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।
जिला कलैक्टर ने खेतों में निरीक्षण के दौरान प्रभावित काश्तकारों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसान रक्षक हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14447 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाने के लिए जागरुक किया गया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी जमवारामगढ़, तहसीलदार आंधी एवं फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि 13 मार्च को जयपुर के कई इलाकों में बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई है।



You may also like

Leave a Comment