Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate WorldOMC ने Rajputana Biodiesel को पूर्व में जारी निविदा रद्द की, नई निविदा में भाग लेगी कंपनी

OMC ने Rajputana Biodiesel को पूर्व में जारी निविदा रद्द की, नई निविदा में भाग लेगी कंपनी

by Business Remedies
0 comments
Rajputana Biodiesel

जयपुर। जयपुर आधारित बायोडीजल निर्माण करने वाली कंपनी राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को निविदा आवंटन के बावजूद, ओएमसी ने आज तक आवंटित मात्रा के विरुद्ध बायोडीजल की आपूर्ति के लिए खरीद आदेश (पीओ) जारी नहीं किया है। कंपनी को 13 मार्च, 2025 को ओएमसी से ईमेल के माध्यम से एक संचार प्राप्त हुआ है, जिसमें हमें सूचित किया गया है कि संदर्भ संख्या ओएमसी/ईओआई/एनयूसीओ/बीडी/ओसीटी24 (चक्र 1), निविदा आईडी 2024_एमकेटीएचओ_181149_1, दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 के अंतर्गत संपूर्ण निविदा ओएमसी के आंतरिक प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। इसके अलावा ओएमसी ने बायो डीजल की आपूर्ति के लिए संदर्भ संख्या ओएमसी/ईओआई/एनयूसीओ/बीडी/मार्च25 (चक्र1) निविदा आईडी -2025_एमकेटीएचओ_184206_1 के तहत दिनांक 13 मार्च 2025, अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 की अवधि के लिए एक नई निविदा प्रकाशित की है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार बोली लगाने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2025 है और कंपनी और सहायक कंपनी यानी निर्वाणराज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड इस नई निविदा में भाग लेने का इरादा रखती है।



You may also like

Leave a Comment