जयपुर। जयपुर आधारित ‘राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड़’ बायोडीजल निर्माण क्षेत्र में तेजी से विस्तार करने वाली कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को तेल विपणन कंपनियों [इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कंपनी और उसकी सहायक कंपनी, अर्थात निर्वाणराज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सितंबर 2025 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान कुल 5,405 किलोलीटर बायोडीजल की आपूर्ति हेतु दिनांक 30 अगस्त, 2025 को आवंटन पत्र जारी किया है, जिसका अनुमानित ऑर्डर मूल्य 43.50 करोड़ रुपये (लगभग) है।
कारोबारी गतिविधियां: 2016 में स्थापित, राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड बायोडीजल और उनके उप-उत्पादों, अर्थात् ग्लिसरीन और फैटी एसिड का उत्पादन और आपूर्ति करती है। कंपनी की उत्पादन सुविधा जी-24, रीको औद्योगिक क्षेत्र, फुलेरा, राजस्थान 303338 में 4,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में स्थित है। कंपनी की स्वीकृत उत्पादन क्षमता 30 किलोलीटर प्रति दिन (केएल/पीडी) और स्थापित उत्पादन क्षमता 24 किलोलीटर प्रति दिन (केएल/पीडी) है। फुलेरा इकाई में क्षमता वृद्धि की प्रक्रिया 24 केएलपीडी से बढ़ाकर 90 केएलपीडी की गई है।
राजपुताना बायोडीजल के उत्पाद पोर्टफोलियो में बायो-डीजल, क्रूड ग्लिसरीन, कास्टिक पोटाश फ्लेक्स, वेस्टेज स्लज, प्रयुक्त कुकिंग ऑयल, एस्टेरिड फैटी एसिड, मेथनॉल, साइट्रिक एसिड, रिफाइंड चावल तेल, क्रूड सनफ्लावर ऑयल, सोडियम मेथॉक्साइड, आरबीडी पाम स्टेरिन,वसा एवं अन्य निर्माताओं के लिए ग्लिसरीन का अर्ध-शोधन जॉब वर्क शामिल हैं। कंपनी की सब्सिडीयरी कंपनी निर्वाणराज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की पंजीकृत उत्पादन क्षमता 80 किलोलीटर प्रति दिन (केएल/पीडी) है। कंपनी गुणवत्ता युक्त बायोडीजल का निर्माण करती है जो की बीआईएस 15607:2022 के स्टैंडर्ड के अनुसार गुणवत्तायुक्त है।

