बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। यूसीसीआई और पीएचडीसीसीआई के संयुक्त तत्वाधान में ‘राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2025 (क्रढ्ढञ्जश्वङ्ग) का आयोजन 19-मार्च से 23 मार्च-2025 को यूसीसीआई कैम्पस में किया जायेगा। इसके साथ ही राजस्थान टूरिज्म सम्मान (क्रञ्जस्) का भी आयोजन करने जा रहा है।
इस सम्मान कार्यक्रम में राजस्थान में टूरिज्म के विकास के लिए इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों द्वारा किये गए नवाचारों को नॉमिनेशन के माध्यम से विभिन्न केटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे इसके लिए ‘कर्टेन रेजर- प्रेस कांफ्रेंस -राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो -2025 एवं राजस्थान टूरिज्म सम्मान का आयोजन दिनांक 5-मार्च-2025, सुबह 11:00 बजे यूसीसीआई भवन के पायरोटेक-टेम्पसेन्स हॉल में किया जाएगा। इस प्रेस कांफ्रेंस को यूसीसीआई और पीएचडीसीसीआई की लीडरशिप एवं वरिष्ठ अधिकारी सम्बोधित करेंगे।

