Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 22 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 22 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से द हंस फाउंडेशन की तरफ से शुरू की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की 22 ‘राम रथ’ को मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा ने जयपुर के झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर से सोमवार को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशभर के लिए रवाना किया।
द हंस फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक संदीप सिन्हा और क्षेत्रीय प्रबंधक यश पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में से 12 वाहन करौली जिले और 10 वाहन जैसलमेर जिले में अपनी सेवाएं देंगी। राम रथ वाहन में आवश्यक मेडिकल स्टाफ भी शामिल है। यह सम्पूर्ण व्यवस्था द हंस फाउंडेशन की तरफ से की गई है। इन सभी वाहनों में एक डॉक्टर, नर्स, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और ड्राइवर मौजूद रहेंगे। ये मोबाइल मेडिकल यूनिट्स महीने में 22 दिन कार्यरत रहेगी। यह पीएचसी, सीएचसी सहित प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से दूर ग्रामीण इलाकों में जाकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट्स में 70 प्रकार की आवश्यक दवाइयां और 16 प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही इनमें 40 प्रकार की प्राथमिक जांचें भी की जा सकेंगी। इन यूनिट्स में सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार, पेट के रोग, संक्रमण इत्यादि बीमारियों का उपचार किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला अलवर में 20, खैरथर-तिजारा में 8 और बारां में 10 एमएमयू पहले से कार्यरत हैं।



You may also like

Leave a Comment